Rupali Ganguly के दो को-स्टार Vaibhavi Upadhyaya और Nitesh Pandey का हुआ निधन, भावुक हुईं अभिनेत्री

टीवी इंडस्ट्री के दो जाने-माने चेहरे वैभवी उपाध्याय और नितेश पांडे का निधन हो गया है, दोनों के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक की लहर में डूब गई है।

Rupali Ganguly co-stars Vaibhavi Upadhyaya Nitesh Pandey passes away: टीवी इंडस्ट्री के दो अच्छे एक्टर्स वैभवी उपाध्याय और नितेश पांडे का देहांत हो गया है। वैभवी का देहांत कार एक्सीडेंट के चलते हो गया और वहीं दूसरी ओर अभिनेता नितेश पांडे का देहांत हार्ट अटैक के चलते हो गया है। वैभवी 32 साल की थीं और नितेश पांडे 51 साल के थे।  

वैभवी के निधन की पुष्टि प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने की है। जेडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वैभवी के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा कि, ‘’जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की “चमेली” के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। वह एक दुर्घटना का शिकार हुई। परिजन कल सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उसे मुंबई लाएंगे। RIP वैभवी।’’

बता दें कि, वैभवी ने साराभाई वर्सेस साराभाई में रूपाली गांगुली के साथ काम किया था। रूपाली ने भी अपनी को-स्टार वैभवी के निधन पर शोक जताते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’’यह अच्छा नहीं हुआ….. बहुत जल्दी इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।’’

इसके अलावा रूपाली के दूसरे को-स्टार नितेश पांडे जिन्होंने उनके साथ सीरियल  अनुपमा में काम किया था, उनके निधन की पुष्टि उनके साले और निर्माता सिद्धार्थ नागर ने की है। सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’उनके जीजा नितेश का निधन हो गया है। नितेश के निधन से पूरे परिवार में मातम का माहौल। नितेश की पत्नी अर्पिता बोलने की हालत में नहीं है।’’ सिद्धार्थ ने कहा कि वे खुद इस हादसे को लेकर दुखी है और कुछ कहने की हालत में नहीं है और जैसे नितेश के पिताजी आ जाते हैं हम तभी अतिंम संस्कार करेंगे। 

बता दें कि, नितेश और वैभवी के निधन की खबर पाकर इंडस्ट्री के कई लोग शोक में डूब गए हैं। इसके अलावा इन दोनों अभिनेता के फैंस भी दोनों के निधन की खबर पाकर काफी दुखी हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें: Sarabhai vs Sarabhai देखने के बाद जब एक महिला ने Satish Shah को कहा तुम्हारे जैसा पति मुझे नहीं चाहिए, इसलिए बंद हुआ था शो

ताज़ा ख़बरें