Sharman Joshi: केवल ‘3 इडियट्स’ बनकर रह गई पहचान, खूंखार विलेन की बेटी को दिया दिल, उड़ चुकी है मौत की अफवाह!

शरमन जोशी जब 21 साल के थे तभी उन्हें प्रेरणा चोपड़ा से इश्क हो गया था। इसके बाद उन्होंने शादी रचा ली।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शरमन जोशी को भला कौन नहीं जानता? शरमन जोशी ने यूं तो अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन जो पहचान उन्हें 3 इडियट्स से हासिल हुई वो शायद दूसरी फिल्मों से नहीं मिल पाई। आज भी लोग शरमन जोशी को 3 इडियट में राजू रस्तोगी के किरदार के लिए जानते हैं। बता दे आज 28 अप्रैल को शरमन जोशी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

एक्टिंग से रहा बचपन से नाता
28 अप्रैल 1979 को गुजराती परिवार में पैदा हुए शरमन जोशी का जन्म मुंबई में हुआ। शुरुआत से ही शरमन जोशी का ताल्लुक अभिनय से था क्योंकि उनके पिता और उनकी बहन थिएटर से जुड़ी हुई थी जिसकी वजह से पढ़ाई के साथ-साथ शरमन जोशी भी थिएटर में काम किया करते थे। बता दे शरमन जोशी एक ऐसे आर्टिस्ट है जिन्होंने करीब 550 से भी ज्यादा थिएटर किए हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। शरमन जोशी ने साल 1999 में आई फिल्म ‘गॉड मदर’ से अपने करियर की शुरुआत की।

इस फिल्म से मिली पहचान
इसके बाद ‘रंग दे बसंती’ और ‘गोलमा’ल जैसी फिल्मों से शर्मन जोशी को बड़ी सफलता हासिल लगी। इसी बीच साल 2009 में शरमन जोशी ने आमिर खान और आर. माधवन के साथ फिल्म ‘3 इडियट्स’ में काम किया जिससे उनके करियर में चार चांद लग गए। आज भी लोग शरमन जोशी को इसी फिल्म के लिए याद करते हैं। इसके बाद शरमन ने ‘ढोल’, ‘फरारी की सवारी’, समेत कई फिल्मों में काम किया

इस खूंखार विलेन की बेटी से की शादी
बात की जाए शरमन जोशी की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज विलेन रहे प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी रचाई है। जी हां.. शरमन जोशी जब 21 साल के थे तभी उन्हें प्रेरणा चोपड़ा से इश्क हो गया था। इसके बाद उन्होंने शादी रचा ली। इसी बीच एक वक्त ऐसा भी आया था जब शरमन जोशी की मौत की खबर उड़ गई थी। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल पैदा हो गई। हालांकि बाद में यह अफवाह निकली जिससे उनके फैंस काफी खुश हुए। अभिनेता इंडस्ट्री में एक्टिव है।

ये भी पढ़ें: Mithun: इंडस्ट्री का एकलौता एक्टर जिसके सामने बंद हो गई थी Rajkumar की बोलती, एक झटके में ठिकाने लगा दिया था दिमाग!

ताज़ा ख़बरें