Lapataganj के एक्टर Arvind Kumar के निधन पर Rohitashv Gour ने बताया कि अरविंद को किस चीज से हो रही थी काफी परेशानी, बोलें अब हम उनके परिवार की मदद करेंगे

सिटकॉम लापतागंज के एक्टर अरविंद कुमार का बीते मंगलवार को निधन हो गया।

Rohitashv Gour on Arvind Kumar demise: ‘भाभीजी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व गौड़ अपने को-एक्टर अरविंद कुमार के निधन से काफी भावुक हो गए हैं। रोहिताश्व ने जिन्होंने अरविंद के साथ सीरियल लापतागंज में काम किया है, उन्होंने बताया कि अरविंद को क्या चीज काफी ज्यादा परेशान कर रही थी। 

रोहिताश्व ने हाल ही में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने को-एक्टर अरविंद के निधन पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’दो दिन पहले उनका निधन हो गया और यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। लापतागंज ख़त्म होने के बाद हम फ़ोन पर बात करते थे। उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई और वह पैसों की वजह से बहुत तनाव में थे।”

रोहिताश्व ने अरविंद की आर्थिक स्थिति पर बातचीत करते हुए कहा कि, “वह मुझसे इस बारे में बात करते थे क्योंकि महामारी के बाद, अभिनेताओं के लिए चीजें बहुत कठिन हो गई थीं और वह भी संघर्ष कर रहे थे। ऐसे मुश्किल वक्त में एक्टर्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे काम मिला। तनाव ही दिल के दौरे का कारण बनता है। उनका परिवार गांव में था इसलिए मैंने उनसे कभी बात नहीं की, उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई।’’

इसके अलावा रोहिताश्व ने बताया है कि वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर अरविंद के परिवार की मदद करेंगे। रोहिताश्व ने कहा कि, “मुझे अब उसकी पत्नी का फ़ोन नंबर मिल गया है। हम सभी दोस्त अब किसी भी तरह से उनकी पत्नी और बच्चों की आर्थिक मदद करने की योजना बना रहे हैं। वह योजना चल रही है।’’

बता दें कि, अरविंद का बीते मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। अरविंद अपने शूट पर जा रहे थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक महसूस जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि, अरविंद सिटकॉम लापतागंज में चौरसिया के किरदार के लिए काफी मशहूर थे, उन्होंने अपने इस किरदार से दर्शकों को खूब हंसाया था। 

ये भी पढ़ें: न्यूज चैनल और रियलिटी शोज पर काफी  नेगेटिविटी है, Ekta Kapoor ने मेरा डर खत्म किया: Parth Samthaan

ताज़ा ख़बरें