Poonam Pandey: इन वजहों से हमेशा विवादों में रही थी एक्ट्रेस की लाइफ, कभी मम्मी और यहां तक कि पति के हाथों भी खानी पड़ी थी मार

एक्ट्रेस पूनम पांडे कई वजहों से विवादों में रही थी। कई बार तो वो गिरफ्तार भी हो चुकी थी। जानते हैं पूमन पांडे की कुछ बड़ी कंट्रोवर्सीज पर एक नजर

Poonam Pandey’s Top Controversies: मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर से हर कोई चकित है। सुबह सुबह जब ये खबर एक्ट्रेस के मैनेजर ने उनके सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लोगों से साझा की, तो किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा था। 32 साल की एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थी। पूनम पांडे भले ही अचानक इस दुनिया से चली गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस की लाइफ हमेशा से विवादों से भरी रही है। कभी पूनम अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में थी, तो कभी अपने बोल्ड आउटफिट को लेकर वो चर्चा में आ जाती थी। तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं एक्ट्रेस के कुछ बड़े विवादों पर, जिनकी वजह से वो कई बार गिरफ्तार भी हो चुकी थी।

कपड़े उतारने को लेकर हुआ था विवाद

मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे ने फिल्म नशा के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। हालाकि उनकी फिल्मी लाइफ ज्यादा कामयाब नहीं रही थी। पर बावजूद इसके इंटरनेट पर सर्च की जाने वाली वो सबसे पॉपुलर सेलीब्रिटी थी। पूनम पांडे को बीच पर कम कपड़ने पहनने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके अलावा कोरोना के दौरान भी पूनम पांडे को गिरफ्तार किया गया था। उन पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा करने का आरोप लगाया गया था। एक्ट्रेस ने कई बार इसे लेकर सफाई भी दी थी और कहा था कि फैन्स को अपनी तरफ आकर्षित करने का उनका अपना तरीका है।

पूनम नाम का ऐप

एक्ट्रेस ने अपने नाम से एक ऐप बनाया था जिसमें उन्होने कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो डाले थे। जिन्हे गूगल ने आपत्तिजनक माना था और इस ऐप पर पाबंदी लगा दी थी। बाद में एक्ट्रेस ने इस पर सफाई भी दी थी। पूनम ने तब कहा था कि उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि गूगल ने उनके ऐप को बंद क्यों कर दिया। इसके अलावा कहते हैं पूनम को उनकी मम्मी और यहां तक कि पति के हाथों भी मार खानी पड़ी थी।

टीम इंडिया की जीत पर न्यूड होने का किया था ऐलान

2011 के वर्ल्डकप के दौरान पूनम पांडे ने एक ऐसा बयान दे दिया था। जिसकी वजह से वो विवादों में थी। पूनम ने कहा था कि अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो वो न्यूड हो जाएगी। टीम इंडिया के जीतने के बावजूद पूनम ने अपना वादा नहीं निभाया था। एक्ट्रेस ने एक बार बाथरूम में नहाते हुए अपना एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था। यूट्यूब ने इसे अश्लील करार देकर वीडियो ब्लॉक कर दिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने गोवा बीच पर एक बोल्ड फोटोशूट करवाया था। जिसके लिए उन्हे गोवा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। बहरहाल एक्ट्रेस के निधन पर तमाम सेलेब्स शोक जाहिर कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Poonam Pandey के अचानक निधन से इंडस्ट्री में छाया मातम, फैन्स को भी नहीं हो रहा है भरोसा

ताज़ा ख़बरें