Nikhil Chinapa को Roadies में इस चीज से है काफी नफरत, बोले  MTV को अब कुछ नया  करना चाहिए

एमटीवी रोडीज के पूर्व जज निखिल चिनप्पा ने इस शो से जुड़ी कई चीजों का खुलासा किया है, इसके अलावा उन्होंने अपने करियर से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया है।

Nikhil Chinapa hates this thing in Roadie MTV: पॉपुलर शो रोडीज के पूर्व जज निखिल चिनप्पा जिन्होंने अपने 23 साल टीवी चैनल एमटीवी में एक वीडियो जॉकी, शो होस्ट और जज के तौर निभाए हैं। इतने सालों से इस चैनल जुड़े होने और इस चैनल के पॉपुलर शो रोडीज के बारे में निखिल ने अपने विचार साझा किए हैं। निखिल ने बताया है कि उन्हें रोडीज में किस चीज से काफी दिक्कत होती है और एमटीवी के साथ उनका सफर कैसा रहा।

निखिल ने हाल ही में Reddit पर अपने फैंस के लिए एक आस्क मी एनीथिंग का सेशन रखा, जहां पर उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी सेशन में एक फैन ने निखिल से रोडीज से जुड़ा एक सवाल पूछा, फैन ने पूछा कि रोडीज में लोगों को बुली क्यों जाता और क्या यह शो स्क्रिप्टेड होता है। इसपर निखिल ने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’शो में कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं होता है, यह शो का नियम है कि एक प्रतिभागी को प्रेशर में लाया जाए। शो में प्रतिभागी पर प्रेशर लाकर उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पता लगाया जाता है। इसके अलावा यह शो पहले काफी ज्यादा कठिन होने वाला था और अगर आप ऑडिशन में दबाव को नहीं झेल सकते हैं, तो आप शो में टिक नहीं सकते हैं।’’

इसके अलावा निखिल बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उन्हें रोडीज में किस चीज से सबसे ज्यादा नफरत है। निखिल ने बताया कि, उन्हें इस शो में हर किसी के साथ राउंडटेबल चैट करने से नफरत होती थी। यह चैनल के लिए स्पोन्सर्ड होती थी, तो मजबूरी में करना पड़ता था। निखिल जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के साथ एक वीडियो जॉकी के रूप में की थी। वे इस चैनल से पिछले 23 सालों से जुड़े हुए हैं। इसी पर एक फैन ने पूछा कि क्यों चैनल एमटीवी अब अपनी प्रासंगिकता खो रहा है। इसपर जवाब देते हुए निखिल ने कहा कि, ‘’जब मैंने एमटीवी के साथ वीडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी,तब उस वक्त इस शो में काफी नयापन था। इसलिए यह यूथ से काफी कनेक्टेड रहा। अब चैनल को कुछ नया करना चाहिए है। चैनल में कुछ नई चीजों को लाना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें: Yamini Singh ने कहा कि, ‘अगर मेरे ब्वॉयफ्रेंड को कोई कुछ बोलेगा, तो मुंह में पेट्रोल डालके माचिस लगा दूंगी’

ताज़ा ख़बरें