क्या सच में 27 साल के टप्पू की दुल्हनियां बनेगी 36 साल की बबिता? सगाई का बताया सच, एक्टर ने भी दी प्रतिक्रिया

मुनमुन और राज की उम्र में करीब 9 साल का फासला है। मुनमुन दत्ता ने जहां बबीता के रोल से सफलता हासिल की तो वही राज को टप्पू के किरदार के लिए जाना जाता है।

टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली पापुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत एक बार फिर से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ यह चर्चा शुरू हो गई है कि मुनमुन दत्ता और राज ने सगाई रचा ली है। इससे पहले भी उनके अफेयर की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। अब सगाई की खबर सामने आई है, ऐसे में हर कोई हैरान है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है?

मुनमुन दत्ता ने जताई नाराजगी
सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब मुनमुन दत्ता और राज अनादकत का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ा है। इससे पहले भी दोनों की सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीर वायरल हो चुकी है। वही सोशल मीडिया यूजर तो इन दोनों पर जमकर मिम्स भी बना रहे हैं।

अब जैसे ही दोनों के गुपचुप सगाई रचाने की खबर सामने आई तो बबीता यानी कि मुनमुन दत्ता ने इस पर तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि, “ये बहुत ही ज्यादा घटिया है। इस खबर में एक परसेंट की भी सच्चाई नहीं है। मैं अपनी एनर्जी इस बेकार और फेक खबर पर वेस्ट करने से भी इनकार करती हूं।”

क्या बोले राज अनादकत?
इसके अलावा राज अनादकत की टीम की तरफ से भी इस तरह की खबरों पर चुप्पी तोड़ी गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “मैं चीजों को क्लियर कर दूं, जो भी आप लोग सोशल मीडिया पर न्यूज पढ़ रहे हैं वो झूठी है, बेसलेस और नॉनसेंस हैं।”

बता दें, मुनमुन और राज की उम्र में करीब 9 साल का फासला है। मुनमुन दत्ता ने जहां बबीता के रोल से सफलता हासिल की तो वही राज को टप्पू के किरदार के लिए जाना जाता है। दोनों ही टीवी की दुनिया में मशहूर कलाकार है।

ये भी पढ़ें: अमिताभ-शाहरुख़ से भी ज्यादा पॉपुलर TV Actress, अपनी उम्र से ज्यादा करती कमाई, साइड प्रोफेशन से बनी करोड़पति!

ताज़ा ख़बरें