अमिताभ-शाहरुख़ से भी ज्यादा पॉपुलर TV Actress, अपनी उम्र से ज्यादा करती कमाई, साइड प्रोफेशन से बनी करोड़पति!

जन्नत जुबेर ने रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी पार्टिसिपेट किया था। इसके अलावा वह पंजाबी सिनेमा में भी काम कर चुकी है।

टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाली ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जो बॉलीवुड दुनिया में नजर आए सितारों से भी ज्यादा पॉपुलर है। भले ही उन्होंने छोटे पर्दे पर काम किया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े एक्टर से कम नहीं है। आज हम आपको बताएंगे टीवी इंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने बहुत ही छोटी सी उम्र में सफलता हासिल कर ली और वर्तमान में वह शाहरुख और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर देती है। तो चलिए जानते हैं कौन है यह अभिनेत्री?

छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस है
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबेर के बारे में। जी हां.. जन्नत जुबेर ने पहली बार साल 2008 में आया टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ में काम किया था। इस दौरान वह बहुत ही छोटी सी थी। इसके बाद उन्होंने ‘दिल मिल गए’ में एक यादगार रोल निभाया। इसके बाद ‘फुलवा’ जैसे शो में वह नजर आई और छोटी सी उम्र में उन्होंने सफलता हासिल कर ली।

इसके बाद जन्नत ने श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘लव का दी एन्ड’ में उनकी बहन का किरदार निभाया और एक्ट्रेस को काफी सफलता हासिल हुई। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने ‘तू आशिकी’ में यंग एक्ट्रेस का रोल निभाया और दिन ब दिन उनकी पापुलैरिटी बढ़ती गई। इसके बाद जन्नत की ऐसी किस्मत चमकी की उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘हिचकी’ में भी काम किया। फिर क्या था? जन्नत छोटी सी उम्र में बड़ी स्टार बनकर उभरी और वर्तमान में उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

शाहरुख़ से ज्यादा पॉपुलैरिटी
जहां उन्होंने टीवी की दुनिया में बड़ा नाम कमाया तो वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉप्युलर है। दरअसल, एक इनफ्लुएंसर होने के नाते वह यहां से भी करोड़ों की कमाई करती है। साल 2022 में फ़ोर्ब्स ने उन्हें ’30 अंडर 30′ लिस्ट में भी शामिल किया था। हैरानी वाली बात यह है कि जन्नत जुबेर इंस्टाग्राम पर करीना कपूर, सारा अली खान, शाहरुख खान जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं से भी आगे है। जहां शाहरुख खान को 4.65 करोड़ लोग फॉलो करते हैं तो वही जन्नत जुबेर को 4.95 करोड लोग फॉलो करते हैं। अब ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जन्नत जुबेर कितनी पॉपुलर हो चुकी है।

22 की उम्र में बनी करोड़पति
जन्नत जुबेर ने रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी पार्टिसिपेट किया था। इसके अलावा वह पंजाबी सिनेमा में भी काम कर चुकी है। टीवी और फिल्मों के साथ-साथ जन्नत जुबेर कई ब्रांड के प्रमोशन भी करती है जिससे वह करोड़ की कमाई करती है। जन्नत की उम्र केवल 22 साल है लेकिन वह हर महीने 25 लाख से भी ज्यादा की कमाई करती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इतनी छोटी सी उम्र में जन्नत ने बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर दी है।

ये भी पढ़ें: TV की टॉप एक्ट्रेस, फिल्मों में भी चला जादू, फिर क्यों Randeep Hooda को इनके साथ काम करने से था इंकार?

ताज़ा ख़बरें