पहले तकरार, फिर हुआ बेपनाह प्यार… किसी फिल्म से कम नहीं Ajay-Kajol की Love Story!

साल 1999 में अजय और काजोल ने शादी कर ली. फिर साल 2000 में बेटी न्यासा का जन्म हुआ। इसके बाद उनके घर बेटे युग का जन्म हुआ।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन और काजोल पसंदीदा जोड़ियां में से एक है। काजल और अजय के रिश्ते को काफी लंबा समय हो चुका है, लेकिन आज भी यह दोनों न्यू मेरिड कपल की तरह नजर आते हैं। जब भी इन दोनों को एक साथ देखा जाता है तो फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हालांकि अजय और काजल की प्रेम कहानी इतनी भी आसान नहीं थी। शुरुआत में काजोल अजय को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी, लेकिन बाद में इन दोनों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि सीधे यह शादी के बंधन में बंध गए। तो चलिए जानते हैं अजय और काजोल की प्रेम कहानी…

काजोल से चिढ़ते थे अजय देवगन
दरअसल, काजोल और अजय की पहली मुलाकात साल 1992 में फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी। जहां काजल बेहद चुलबुली। नटखट और खूब हंसने वाली लड़की तो वही अजय देवगन बहुत ही शांत, शर्मीले और कम बोलने वाले लड़के। दोनों के बीच बिल्कुल मेल नहीं खा रहा था।

इन दोनों को पहली मुलाकात में देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह दोनों एक दूसरे के इश्क में पड़ जाएंगे। वहीं अजय देवगन तो खुद काजोल से बहुत चिढ़ते थे और उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। इसके अलावा काजोल ने भी अजय को पहली मुलाकात में घमंडी बता दिया था। हालांकि दोनों ने कई फिल्मों में काम किया।

कैसे हुआ दोनों के बीच प्यार?
इसी बीच काजल और अजय को फिल्म ‘गुंडाराज’ में काम करने का मौका मिला। कहा जाता है कि यही वह फिल्म है जिसकी शूटिंग खत्म होते-होते अजय और काजोल एक दूसरे के नजदीक आ गए। इसके बाद इन दोनों ने ‘इश्क’, ‘दिल क्या करें’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘राजू चाचा’ जैसी फिल्मों में काम किया और फिर काम करते-करते इन दोनों के बीच इश्क हुआ।

बता दे अजय और काजोल ने डेढ़ साल के बाद ही शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद साल 1999 में कपल ने शादी कर ली और उनके घर साल 2003 में बेटी न्यासा का जन्म हुआ। इसके बाद उनके घर बेटे युग का जन्म हुआ। अजय और काजोल खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जब Ajay Devgan के लिए कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ी थी रवीना-करिश्मा, बाजी मार गई थी Kajol!

ताज़ा ख़बरें