Khatron Ke Khiladi फेम Shweta Tiwari को अस्पताल में कराया गया भर्ती, बिगबॉस 15 में आएंगी नजर

श्वेता तिवारी की तबियत अचानक से खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। मिल रही जानकरी के मुताबिक उन्हें लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

Shweta Tiwari Admitted To Hospital: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। श्वेता तिवारी को हाल ही में स्टंट पर आधारित पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) में खतरनाक स्टंट करते देखा गया। एक्ट्रेस इन दिनों अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। आराम करने के लिए एक्ट्रेस को थोड़ा भी समय नहीं मिल रहा हैं। इसी के चलते श्वेता बीमार पड़ गई हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Instagram) जल्द ही ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15 Contestants) में ट्राइब लीडर बनकर शामिल होने वाली हैं। श्वेता तिवारी की टीम ने बताया है कि वे ठीक हैं और रिकवर कर रही हैं। उन्हें कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वे पूरी तरह ठीक हैं। एक्ट्रेस की तबियत जल्द से जल्द ठीक हो जाए इसकी फैन्स कामना कर रहे हैं।

मिल रही जानकरी के मुताबिक, टीम की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि, ‘हमें कई फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले फैन्स श्वेता (Shweta Tiwari Image) के हेल्थ के बारे में जानना चाह रहे हैं। श्वेता तिवारी को लो ब्लड प्रेशर और कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले कुछ दिनों से लगातार यात्रा कर रही थीं, हो सकता है इसके कारण उन्हें कमजोरी महसूस हुई हो.’

आपको बता दे टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाकर श्वेता तिवारी ने घर-घर मं पहचान बनाई। वो ‘परवरिश’, ‘बेगूसराय’ और ‘मेरे डैड की दुल्हन’ जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ 11 में हिस्सा लिया था, जहां वो खतरनाक स्टंट करती दिखाई दीं। इस दौरान उनकी फिटनेस की भी खूब चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़े: Inaaya के बर्थडे पार्टी को अटेंड करने पहुंचे सेलिब्रिटीज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आयीं नेहा धूपिया

ताज़ा ख़बरें