B’Day: बड़े ही दिलफेंक आशिक हैं Karan Singh Grover, 2 बीवियों को छोड़ Bipasha को बनाया तीसरी पत्नी!

बिपाशा और करण ने एक साथ फिल्म 'अलोन' में काम किया था जहां से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद साल 2016 में यह शादी के बंधन में बंध गए।

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर टीवी से लेकर फिल्म दुनिया तक में छाए हुए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी, लेकिन अब वह बॉलीवुड दुनिया में भी नाम कमा रहे हैं। शुरुआत से ही करण सिंह ग्रोवर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहे। उन्होंने अपने करियर में तीन शादियां की जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। बता दें, आज यानिकि 23 फरवरी को करण सिंह ग्रोवर 42 साल के होने वाले हैं। इस खास मौके पर जानते हैं करण सिंह ग्रोवर की निजी जिंदगी के बारे में..

छोटे पर्दे से हासिल की सफलता
बता दें, करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कितनी मस्त है यह जिंदगी’ से की थी। इस सीरियल में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने सीरियल ‘दिल मिल गए’ में डॉक्टर अरमान मलिक का किरदार निभाया जिससे उन्हें घर-घर में सफलता हासिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि लड़कियों के बीच करण सिंह ग्रोवर को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिला था।

उसके बाद उन्होंने ‘कबूल है’ समेत कई टीवी शोज में काम किया। इसी दौरान कारण पापुलर एक्ट्रेस श्रद्धा निगम को डेट करने लगे। इसके बाद श्रद्धा और करण ने साल 2008 में शादी रचा ली, लेकिन यह शादी केवल 10 महीने ही चली और इनका तलाक हो गया।

जेनिफर से क्यों टूटी शादी?
इसके कुछ दिन बाद ही करण सिंह ग्रोवर पापुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के प्यार में पड़ गए। दोनों को फैंस भी काफी पसंद करते थे। ऐसे में कपल ने साल 2012 में शादी रचा ली। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही करण सिंह ग्रोवर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर सामने आई जिससे सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ हलचल पैदा हो गई। इस दौरान जेनिफर विंगेट ने अभिनेता पर चीटिंग का इल्जाम लगाया था और उनकी यह शादी भी थोड़े दिनों बाद ही टूट गई।

ऐसे मिली बिपाशा बसु
इसके बाद करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी में आती है पापुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु। दरअसल, बिपाशा और करण ने एक साथ फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था जहां से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद इन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2016 में यह शादी के बंधन में बंध गए। पिछले साल कपल के घर बेटी देवी का भी जन्म हुआ है। कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है। वही बात की जाए करण के काम के बारे में तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: Tripti Dimri: ‘एनिमल’ से करियर में लगे चार चांद, एक झटके में छीना टॉप एक्ट्रेसेस का तमगा, जानें कैसा रहा अब तक का फ़िल्मी सफर?

ताज़ा ख़बरें