Karan Kundrra से ब्रेकअप की खबरों पर Tejasswi Prakash ने तोड़ी चुप्पी, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा से ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मैं उनके साथ प्यार में हूं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर भी हिंट दिया है

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक है। फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते है। दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते है। दोनों को ज्यादातर साथ ही स्पॉट किया जाता है। ये अक्सर एक-दूसरे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। इसी बीच करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया था। यह एक क्रिएटिव पोस्ट थी। जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। तेजस्वी प्रकाश ने अब इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा से ब्रेकअप की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि, ‘वह करण से प्यार करती हैं और उनका प्यार दिन-ब-दिन गहरा होता जा रहा है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह करण के साथ प्यार में है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी के बारे में भी बात की है। तेजस्वी कहते हैं, ‘मेरी जिंदगी में शादी करना बहुत जरूरी है।’ हाल ही में करण कुंद्रा ने भी कहा था कि वह तेजस्वी से शादी करना चाहते है। करण ने कहा था कि वह शो के सेट पर भी तेजस्वी से शादी करेंगे। हालांकि उन्होंने यह मजाक में कहा था।

करण कुंद्रा ने अपने आधिकरिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया था कि, ‘न तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता। जो घमंड में कहा, वहीं हस कर कहा होता है।’ एक्टर के इस ट्वीट के सामने आने बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसी के साथ लोगों को लगा की करण और तेजस्वी का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब एक्ट्रेस के बयान से सब साफ हो गया है कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है और दोनों साथ है। इसके बाद उनके फैंस काफी खुश है। उनके फैंस दोनों को शादी के बंधन मेंबंधते हुए देखना चाहते है।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की दोस्ती बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। तब से दोनों साथ है और दोनों को कई बार साथ देखा जाता है। बिग बॉस के साथ बाद दोनों को कई म्यूजिक वीडियो में साथ देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है।

ये भी पढ़े: Bhabi Ji Ghar Par Hai फेम Shubhangi Atre ने खत्म किया 19 साल पुराना रिश्ता, पति को दिया तलाक

ताज़ा ख़बरें