Karan Kundrra ने कहा एक समय पर कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रहना रिलेशनशिप नहीं है, बल्कि अपनी जरूरत पूरा करने जैसा है, बोले ओपन रिलेशनशिप और सिचुएनशिप एक प्रोपेगेंडा है

पॉपुलर टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने ओपन रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप को एक प्रोपेगेंडा बता दिया है।

Karan Kundrra Says Open Relationship Is A Propaganda: हाल ही में बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘कॉफी विद करण 8’ में ओपन रिलेशनशिप और सिचुएनशिप को लेकर अपने विचार साझा किए थे। दीपिका ने इस शो में बताया था कि जब वे रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में कमिटेड नहीं थी, तो वे कई और लोगों के साथ भी रिलेशनशिप में थी। इसी बीच अब पॉपुलर टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने ओपन रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप वाले कॉन्सेप्ट को एक प्रोपेगेंडा बता दिया है। करण का मानना है कि एक रिलेशनशिप तब असल रिलेशनशिप मानी जाती है, जब दोनों लोग कमिटेड हो। 

करण ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में ओपन रिलेशनशिप पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, मैं इस कॉन्सेप्ट में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करता है। मुझे माफ करिए अगर मैं यहां पर एक ओल्ड स्कूल व्यक्ति की तरह बात कर रहा हूं, लेकिन यह रिलेशनशिप नहीं बल्कि उपयुक्तता हैं। मैं हूं ओल्ड स्कूल क्या करूं मैं? लेकिन मैं तो इसे उपयुक्तता ही मानूंगा और यह एक टिपिकल प्रोपेगेंडा है। जब किसी चीज को सही ठहराना होता हैं ना तो ये लोग उसके लिए एक परिभाषा निकाल लेते हैं और इतना फैलाते हैं कि वो स्वीकार हो जाता है। सच में..सिचुएशनशिप! जिन लोगों को इन्जॉय  करना है, इसीलिए यह कॉन्सेप्ट निकला है। और जिन्हें नहीं इन्जॉय करना है वो रिलेशनशिप में खुश हैं।’’  

इसके अलावा करण ने यह भी कहा कि एक रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा जरूरी चीज हैं कमिटमेंट है। करण ने कहा कि, इन चीजों में सबसे ज्यादा जरूरी कमिटमेंड हैं।  वर्ना अगर आपको रिलेशनशिप से निकलना होगा, तो कोई न कोई बहाना बनाकर एक रिलेशनशिप को छोड़ ही दोगे। अगर आप कमिटेड नहीं हो, तो कही न कही से पानी लीक करेगा और जो वो रिलेशनशिप का डैम है वो टूट जायेगा। इसीलिए सबसे जरूरी कमिटमेंट ही हैं। अगर आप व्यक्ति के साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो कोई भी आपकी रिलेशनशिप को खराब नहीं कर सकता है।’’

ये भी पढ़ें: जब Tabu एक घंटे तक Gulzar के साथ बैठी रही और दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई, तब्बू बोलीं उनके साथ मेरे रिश्ते ने मेरे जीवन पर काफी प्रभाव डाला है

ताज़ा ख़बरें