TV: दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक के साथ विदेश में लूटपाट, 10 लाख का सामान चोरी, पुलिस से नहीं मिली मदद!

दिव्यंका त्रिपाठी मशहूर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के लिए जानी जाती है। इस सीरियल में उन्होंने डॉक्टर इशिता का किरदार निभाया था जिसके लिए वह काफी पॉपुलर हुई।

छोटे पर्दे की क्वीन कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, हुआ यूं कि अभिनेत्री अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी के आठवीं सालगिरह मनाने यूरोप गई थी लेकिन यहां पर उनके साथ बड़ी घटना हुई जिससे दोनों काफी डरे हुए हैं। रिपोर्ट की माने तो इटली में स्टार कपल का पूरा सामान चोरी हो गया है जिसकी कीमत करीब 10 लाख के आसपास बताई जा रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी
बता दे दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “हमारी ट्रिप बहुत अच्छी जा रही थी। हमें फ्लोरेंस में जिस होटल में रुकना था वो देखने के लिए हमने कार में ही अपना सारा लगेज छोड़ दिया था। होटल फाइनल करके जब हम पार्किंग में वापस गए तो देखा चोर ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चोरी कर लिया था। उन्होंने लोकल पुलिस से मदद लेने की कोशिश की मगर उनका कहना था कि बिना सीसीटीवी फुटेज के हम कुछ नहीं कर सकते हैं।”

इसके साथ ही विवेक ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने लोकेशन देखना भी जरूरी नहीं समझा। यहां पर पुलिस स्टेशन शाम के 6:00 बजे बंद हो जाते हैं और कोई सुनवाई नहीं होती है। इसके अलावा एक्टर ने कहा कि उन्होंने इंडियन एंबेसी तक भी पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह बंद थी। बता दे अभिनेता ने अपनी टूटी हुई कार और लूटपाट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

दोनों ही टीवी के टॉप स्टार्स
बात करें दोनों कलाकारों के बारे में तो दिव्यंका त्रिपाठी मशहूर टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के लिए जानी जाती है। इस सीरियल में उन्होंने डॉक्टर इशिता का किरदार निभाया था जिसके लिए वह काफी पॉपुलर हुई। इसके अलावा विवेक दहिया ने भी इसी शो में काम किया था और इसी शो के सेट पर इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने शादी रचा ली। दिव्यांका हाल ही में वेब सीरीज ‘अदृश्यम’ में भी नजर आई थी जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

ये भी पढ़ें: Asif Sheikh: शाहरुख़-सलमान संग काम करके भी नहीं मिली पहचान, TV ने दिलाई इज्जत, आसान नहीं था विभूति जी का करियर!

Latest Posts

ये भी पढ़ें