टीवी रियलिटी शो बिगबॉस 14 (Biggboss 14) में कंटेस्टेंट्स का अब असली रंग दिखना शुरू हो गया है। हालही में सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का ऐसा व्यहार देखने को मिला जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर वीकेंड का वार का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।इस प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan), सोनाली फोगाट से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। वे उनसे लगातार पूछ रह क्या कर लेंगी आप। आपको याद हो घर में कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने भी ऐसा ही व्यहार किया था। जिसके बाद अब सोनाली भी यही करती नजर आ रही है।
इस समय वीकेंड का वार का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। उस प्रोमो में सलमान खान, सोनाली फोगाट से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। वे उनसे लगातार पूछ रहे है आप क्या कर लेंगी। जब निक्की तंबोली सलमान खान को बताती हैं कि सोनाली ने कई सदस्यों को धमकी दी है, इस पर सलमान कहते हैं- आज आप बता दीजिए, क्या करेंगी। कर क्या सकती हैं?