Shehnaaz Gill इस वजह से हुई Hospitalized, सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी हेल्थ अपडेट की जानकारी

एकता कपूर की हालिया रिलीज फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की एक्ट्रेस शहनाज गिल को हाल ही में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। चलिए जानते हैं उनकी सेहत कैसी है

Bigg Boss 13 Contestant Shehnaaz Gill Hospitalized: बिग बॉस सीजन 13 की प्रतियोगी रही एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही में रिलीज फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग रिलीज हुई है। महिला की सेक्सुअल डिजायर पर बेस ये फिल्म हालाकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा धमाल नहीं कर पाई है लेकिन इसका प्रमोशन जोर शोर से किया गया था। शहनाज गिल के अलावा इस फिल्म भूमि पेडनेकर व कुशा कपिला जैसे कुछ मशहूर एक्ट्रेस लीड में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ज्यादा हैटिक शेड्यूल और खाने पीने की गड़बड़ी की वजह से लगता है शहनाज गिल की तबीयत बिगड़ गई है। तभी तो उन्हे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शहनाज गिल को फूड इंफेक्शन हुआ था। वो अब पहले से बेटर महसूस कर रही हैं। अस्पताल में भर्ती शहनाज की तबीयत का हाल लेने के लिए थैंक यू फॉर कमिंग फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर को स्पॉट किया गया है। इसके अलावा तबीयत थोड़ा बेटर होने पर शहनाज गिल खुद सोशल मीडिया पर लाइव आई और उन्होने फैन्स को अपनी सेहत की जानकारी दी और बताया कि उन्हे क्या हुआ था। शहनाज के वीडियो के जरिए कहा कि वो अब पहले से अच्छा फील कर रही हैं। डॉक्टरों ने उन्हे बताया है कि उन्हे कुछ खाने की वजह से इंफेक्शन हुआ था। एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शहनाज गिल को वीडियो की लिंक शेयर कर उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ की है।

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शहनाज हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई है और अपना हेल्थ अपडेट दे रही हैं। शहनाज कह रही हैं देखो टाइम सबका आता है और मेरा भी आ गया है। मैंने सैंडविच खा लिया था। उस वजह से इंफेक्शन हो गया था। सोशल मीडिया पर फैन्स भी शहनाज गिल के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। शहनाज गिल के लाइव इंस्टाग्राम पर अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक्ट्रेस की हौसलाअफजाई की है और उन्हे मुमताज करार दिया है। अभिनेता ने कहा कि तुम जल्दी ठीक हो जाओगी।

https://www.instagram.com/shehnaazgill/?img_index=1

शहनाज गिल की हालिया रिलीज फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म को करण बूलानी ने निर्देशित किया है। जबकि शोभा कपूर,एकता कपूर,रिया कपूर और अनिल कपूर ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 17 में Salman Khan की 90s की यह स्टार को-एक्ट्रेस आ सकती है नजर, यह एक्ट्रेस कई बड़े स्टार्स के साथ कर…

ताज़ा ख़बरें