Bigg Boss 17 में Salman Khan की 90s की यह स्टार को-एक्ट्रेस आ सकती है नजर, यह एक्ट्रेस कई बड़े स्टार्स के साथ कर चुकी है काम 

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान के बिग बॉस 17 में उनकी 90s की एक कोस्टार नजर आ सकती हैं।

This 90s  Co-Actress Of Salman Khan In Bigg Boss 17: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान जल्ह दी बिग बॉस 17 को होस्ट करते हुए नजर आयेंगे। सलमान खान के इस शो में कई बड़े-बड़े सेलिब्रेटी हिस्सा लेंगे। टीवी इंडस्ट्री से कुछ बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे है, जो इस शो का हिस्सा होंगे। लेकिन इसी बीच एक और खबर आ रही है कि इस बार बिग बॉस में सलमान खान की 90s की एक को-स्टार भी नजर आयेंगी। 

सलमान खान की को-स्टार ममता कुलकर्णी इस बार बिग बॉस 17 में नजर आ सकती है। इस बात की जानकारी ‘बिग बॉस तक’ के आधिकारिक ट्विटर पेज ने दी है। ‘बिग बॉस तक’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘’इस सीज़न में पूजा भट्ट, तनीषा मुखर्जी, शमिता शेट्टी, रिमी सेन और साजिद खान जैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामों के बाद, ‘बिग बॉस’ शो में एक और अभिनेत्री हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने ममता कुलकर्णी को ‘बिग बॉस 17’ में आने के लिए अप्रोच किया है। ममता 90 के दशक की लोकप्रिय लेकिन बेहद विवादास्पद अभिनेत्री थीं। ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी हिट ‘करण अर्जुन’ दी थी। मैगजीन में टॉपलेस पोज देने से लेकर उनके बोल्ड बयानों और विवादित निजी जिंदगी तक, एक्ट्रेस के साथ विवाद हमेशा जुड़ा रहा है। ममता ने 2003 में अभिनय छोड़ दिया और योगिनी बन गईं।’’ हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिाकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि ममता कुलकरणी इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं। 

बहरहाल फैंस ममता कुलकर्णी के इस शो में आने की खबर को पाकर काफी उत्साहित हो गए हैं। फैंस चाहते हैं कि ममता इस शो का हिस्सा बने हैं। अब देखते हैं कि ममता इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं। बता दें कि, ममता कुलकर्णी ने 90s में आई हिट फिल्म ‘करण-अर्जुन’ में सलमान खान के साथ काम किया था। 

ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi ने बिश्नोई समाज में हिरण के महत्व पर बोली यह बात, फैंस बोले यह Salman Khan के लिए Lawrence Bishnoi को भड़का रहा है

ताज़ा ख़बरें