दिव्यांका से रुबीना तक, पॉपुलैरिटी में पतियों से कई गुना आगे है ये एक्ट्रेसेस, कमाई में भी देती है टक्कर

अंकिता लोखंडे टीवी दुनिया की एक मशहूर एक्ट्रेस है जो अब बॉलीवुड में भी काम करने लगी है। उन्होंने बिजनेसमैन विकी जैन से शादी रचाई है। विक्की ने अंकिता से शादी करने के बाद ही पहचान हासिल की है।

टीवी की दुनिया हो या फिर बॉलीवुड की दुनिया दोनों ही जगह एक्ट्रेस भी अब हीरो की तरह अपना नाम कमाने लगी है। ऐसी कई एक्ट्रेस है जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कई तो ऐसी अभिनेत्रियां जिन्होंने टीवी में अपनी छाप छोड़ने के बाद आप बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने के लिए तैयार है। इसी बीच हम बात करेंगे टीवी दुनिया से जुडी उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने पति से ज्यादा फेमस है।

दिव्यांका त्रिपाठी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पापुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का। दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे पॉपुलर शो में नजर आए और बड़ी एक्ट्रेस बनकर उभरी। बता दे दिव्यंका अपने पति विवेक दहिया से काफी बड़ी एक्ट्रेस है और उनका नाम भी बहुत है।

दीपिका कक्कड़
दूसरा नाम है एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का। दीपिका कक्कड़ को सबसे ज्यादा ‘ससुराल सिमर का’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की, हालांकि दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम से कई गुना पॉपुलर है।

अंकिता लोखंडे
तीसरा नाम है एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का। जी हाँ.. अंकिता लोखंडे टीवी दुनिया की एक मशहूर एक्ट्रेस है जो अब बॉलीवुड में भी काम करने लगी है। उन्होंने बिजनेसमैन विकी जैन से शादी रचाई है। बता दे अंकिता अपने पति विक्की जैन से काफी पॉप्युलर है। विक्की ने अंकिता से शादी करने के बाद ही पहचान हासिल की है।

रुबीना दिलाइक
पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक का नाम भी इसमें शामिल है। वह अपने पति अभिनव शुक्ल से बड़ी एक्ट्रेस है। रुबीना ने छोटी बहु समेत कई पॉलर शोज में काम किया। वह बिग बॉस की विजेता भी रही है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें: असल जिंदगी में एक-दूसरे से बात नहीं करते थे TV का ये पॉपुलर कपल, दोनों के बीच जमकर हुई थी गाली-गलोच!

Latest Posts

ये भी पढ़ें