Sridevi Death Anniversary: हिंदी सिनेमा में हवा हवाई के नाम से मशहूर श्रीदेवी की आज पांचवी डेथ एनिर्वसरी है। इस मौके पर श्रीदेवी के परिवार के साथ ही उनके फैन्स भी भावुक मन से अपनी चहेती एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं। पति बोनी कपूर ने श्री को यादकरके उनके साथ ली गई पहली और आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि 55 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया था। 1996 में बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था लेकिन 2012 में फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में शानदार वापसी की और अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद श्रीदेवी की फिल्म मॉम 2017 में रिलीज हुई जिसमें श्रीदेवी ने एक रेप पीडित बेटी की मां का सशक्त किरदार निभाया था।
बात अगर श्रीदेवी के फिल्मी करियर की करें, तो श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकार ही अपने अभिनय करियर का आगाज कर दिया था। करीब चार साल की उम्र में ही श्रीदेवी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। श्रीदेवी पहली बार हिंदी फिल्म जूली में नजर आई थी। सोलवा सावन श्रीदेवी की बतौर हीरोइन पहली फिल्म थी। 1983 में श्रीदेवी की फिल्म हिम्ममतवाला रिलीज हुई जिसमें श्रीदेवी के अपोजिट जीतेंद्र थे। इस फिल्म को अपार कामयाबी मिली और इसके बाद श्रीदेवी ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। साल 1986 में आई फिल्म नगीना में श्रीदेवी ने एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका अदा की। यह फिल्म भी सुपर-डुपर हिट फिल्म साबित हुई।
इसी साल इनकी दो और फ़िल्में रिलीज हुई। जिनमें सुभाष घई की मल्टी-स्टारर फिल्म कर्मा और फिरोज खान की जांबाज शामिल थी। दोनों ही फिल्मों में श्रीदेवी के ग्लैमरस लुक ने लोगों की दिल जीत लिया था हालाकि जांबांज में तो एक गाने से श्रीदेवी ने सारी लाइम लाइट लूट ली थी। 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी एक जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आई, जोकि एक उनका आइकॉनिक रोल माना जाता है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर थे।
मिस्टर इंडिया फिल्म के एक गाने काटे नहीं कटते की शूटिंग के वक्त श्रीदेवी को बुखार था फिर उन्होने पानी में भीगकर इस गाने की शूटिंग की और इस गाने को श्रीदेवी सदाबहार बना दिया। 1989 में आई फिल्म चालबाज में श्रीदेवी दोहरी भूमिका में नज़र आई थीं। चालबाज के बाद श्रीदेवी यशराज फिल्म्स की फिल्म चांदनी में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आयीं थीं। इस फिल्म का गाना मेरे हाथों में नौ-नौं चूड़ियाँ है आज भी वेडिंग सांग्स लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद साल 1991 में श्रीदेवी एक बार फिर यशराज की फिल्म लम्हे में नजर आई।
1993 में श्रीदेवी मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अपोजिट खुदा गवाह में नज़र आयीं थी। इसी साल श्रीदेवी की सबसे बड़े बजट की फिल्म रूप की रानी चोरो का राजा में अनिल कपूर संग नज़र आयीं। ये फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद श्रीदेवी लाडला और फिल्म जुदाई में नजर आई। श्रीदेवी की फिल्म जैसे जैसे कामयाब होती जा रही थी, वैसे वैसे उनके अफेयर्स की खबरे भी एक जमाने में खूब सुर्खियों में थी। मिथुन चक्रवर्ती के साथ तो कहते हैं श्रीदेवी ने शादी भी कर ली थी, पर उसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फ़िल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी। श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन जब जब श्रीदेवी की फिल्में हम देखेंगे, तब तब उनकी याद हमें जरूर आती रहेगी।
ये भी पढ़े: जानिए Hera Pheri 3 की कहानी क्या होगी, इसबार इस चीज की हेरा फेरी करेंगे राजू-श्याम