ओटीटी पर Mission Majnu समेत ये फिल्में  हैं साल 2023 की टॉप-10 पॉपुलर भारतीय फिल्में

इस साल ओटीटी पर भी बॉलवीवुड की कई फिल्मों का जलवा रहा है।

Top 10 Indian Films On Ott Of 2023: साल 2023 अंत निकट है, यह साल बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में धूम मचाई और ओटीटी पर भी खूब धूम मचाई। इस साल बॉलीवुड को जवान, पठान, गदर 2 और टाइगर 3 जैसी बड़ी हिट फिल्में है। थियेटर में रिलीज होने के अलावा इस साल कुछ फिल्में ऐसी भी रही, जो ओटीटी पर रिलीज की गई।

IMDB के अनुसार साल 2023 में ओटीटी पर टॉप-10 भारतीय फिल्में (ये फिल्में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स  पर रिलीज की गई हैं)

1.लस्ट स्टोरीज 2: यह चार कहानियों वाली फिल्म को चार अलग-अलग डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। इन चार अलग-अलग कहानियों का निर्देशन आर बाल्की, अमित शर्मा, कोंकणा सेनशर्मा और सुजॉय घोष ने किया था।  इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में काजोल, तमन्ना भाटिया और  विजय वर्मा जैसे बड़े एक्टर्स ने काम किया था। 

2.जाने जान: दूसरे नंबर पर भी नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘जाने जाने’ ओटीटी पर सबसे पॉपुलर फिल्मों में रही। इस फिल्म में करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म थी। 

3.मिशन मंजनू: बॉलीवुड के सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मंजनू तीसरे नंबर पर रही। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने एक भारतीय रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में फैंस को रश्मिका और सिद्धार्थ की रोमेंटिक जोड़ी भी काफी पसंद आई। इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। 

4.बवाल: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म हिटलर वाली थीम को लेकर काफी विवादों में रही थी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। 

5.चोर निकल के भागा: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सनी कौशल और यामी गौतम की यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। 

6.बल्डी डैडी: जियो सिनेमा पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की यह एक्शन फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में शाहिद का एक अलग एक्शन अवतार देखने को मिला था। 

7.सिर्फ एक बंदा काफी है: जी5 पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। यह फिल्म आशाराम बापू  के रेप केस पर आधारित थी। 

8.गैसलाइट: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई विक्रांत मैसी और सारा अली खान की यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म भी काफी मनोरंजक थी। 

9.कटहल: अ जैकफ्रटू मिस्ट्री: राजपाल यादव और सान्या मल्होत्रा की इस कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को काफी हंसाया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी

10.मिसेज अंडरकवर: राधिका आप्डे की यह जासूसी वाली फिल्म ने भी दर्शकों को काफी हंसाया। यह फिल्म जी5 पर रिलीज की गई थी।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal के सामने Vicky Kaushal की Sam Bahadur हुई फुस्स, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

ताज़ा ख़बरें