United Kacche की सफलता पर भावुक हुए Sunil Grover, फैंस की लिए बोली ऐसी बात

मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी वेब-सीरीज यूनाईटेड कच्चे को लेकर खबरों में बने हुए है।

Sunil Grover United Kacche: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जो इन दिनों अपनी वेब-सीरीज ‘यूनाईटेज कच्चे’ को लेकर खबरों में बने हुए है। उनकी यह वेब-सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर काफी ज्यादा देखा जा रहा है। अपनी इस सीरीज को मिल रहे इतने प्यार पर सुनील ग्रोवर ने अपने फैंस को धन्यावाद किया है।

अभिनेता सुनील ग्रोवर हाल ही में जालंधर पहुंचे और वहां के गुरुद्वारे पर जाकर माथा भी टेका। अभिनेता ने अपना यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए अपने फैंस को धन्यावद किया है। सुनील ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’टैंगो जालंधर में है, यूके जाने के लिए दुआ करने और #UnitedKacche के लिए सफलता के लिए शुक्रीया बोलने! ❤️ #UnitedKacche, #ZEE5 पर नया शो, अभी जाकर देखें।’’सुनील द्वारा साझा इस वीडियो में वे गुरुद्वारे पहुंच कर माथा टेक रहे हैं। इसके अलावा वे हाथ में एक टॉय ऐरोप्लेन लिए हुए जिसमें वे फनी तरीके से अपने फैंस को धन्यवाद कर रहे हैं।

सुनील की इस वीडियो पर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने सुनील की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भाईजी क्या सीरीज बनाए हो…इसमें पेट दुखने लग गया था…बहुत टाइम बाद ऐसी मजकिया या फैमिली वाली वेब सीरीज देखी…दूसरे सीजन के लिए उत्साहित हूं।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’पाजी मजेदार यूनाईटेजकच्चे के सिर्फ 2 एपिसोड देखे, यह बहुत ही अद्भुत अभिनय कौशल, कॉमेडी, कहानी, नाटक, रोमांस है। साथ ही कैसे आप लोग हर सीन के बाद कुछ नया दिखाते हैं।’’ एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’पाजी आपको प्रमोशन की कोई जरूरत नहीं है….आप लेजेंड हो जिस ओटीटी सीरीज में दो आएंगे वो चलेंगी नहीं दौड़ेंगे….लव यू भाई….आप का बड़ा फैन।’’इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘ऑल रेडी सुपर हिट हर सेकेंड का मजा लिया पश्चिम बंगाल से आपका बड़ा फैन हूं सर…. रिप्लाई प्लीज।’’

ये भी पढ़ें: Tiger Vs Pathaan में हॉलीवुड का यह एक्टर निभायेगा मुख्य विलेन का किरदार

ताज़ा ख़बरें