अगर आपको Animal अच्छी लगी है, तो ओटीटी पर उपलब्ध ये इंडियन वायलेंट फिल्में भी आपको आयेंगी पसंद

एनिमल इस साल की सबसे वायलेंट इंडियन फिल्म है, कुछ इस तरह की और वायलेंट इंडियन फिल्में ओटीटी पर भी उपलब्ध है।

If You Liked Animal Then Watch These Violent Films On Ott: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिलम ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाया हुआ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पिछले तीन दिनों में 300 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में दर्शकों को वायलेंस, एक्शन सीन्स और सॉन्ग्स काफी ज्यादा पसंद आए हैं। हालांकि, यह फिल्म अपने वायलेंस को लेकर ज्यादा चर्चा में रही है। अगर आपको एनिमल पसंद आई है, तो ओटीटी पर उपलब्ध कुछ ऐसी वायलेंट फिल्में है जो आपको जरूर पसंद आयेंगी। 

एनिमल की ही तरह ओटीटी पर उपलब्ध कुछ बेहतरीन वायलेंट फिल्में: 

1.ब्लडी डैडी: शाहिद कपूर की यह एक्शन फिल्म फैंस को काफी ज्याादा पसंद आई थी। इस फिल्म को जून 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म भी बाप-बेटे की बॉन्डिंग पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक बाप का किरदार निभाय है, जो अपने बेटे को बचाने के लिए काफी वायलेंस करता है। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। 

2.विक्रम वेधा: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन का काफी वायलेंट अवतार देखने को मिला था। यह फिल्म भी जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। इस फिल्म को भी जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। 

3.लियो: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलापति की इस फिल्म में भी काफी वायलेंस है। इस फिल्म लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं। 

4. केजीएफ 1 और केजीएफ 2: साल 2018 में केजीएफ 1 और साल 2022 में आई केजीएफ 2 भी फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका में थे। यह दोनों फिल्में भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं Tripti Dimri जिन्होंने Animal में एक छोटे से रोल को निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली?

ताज़ा ख़बरें