Actress Who Gave Good News in 2020: साल 2020 में कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से सबको कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा तक नहीं था। आम लोगो के साथ-साथ सितारों को भी कोरोना की मार झेलनी पड़ी। हलाकि इसी के साथ ही कुछ लोगों के लिए ये साल खुशियां भी लेकर आया। आपको बता दे बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी इंडस्ट्री (Tv Industry) के कई सितारों के घर साल 2020 में किलकारियां गूंजी। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), अमृता राव (Amrita Rao) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) मां बनीं। तो वहीं अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, अनिता हसनंदानी, शिखा सिंह ने प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज सुनाई…
बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी इंडस्ट्री (Tv Industry) के कई सितारों के घर साल 2020 में किलकारियां गूंजी। (Actress Who Gave Good News in 2020)
करीना कपूर (Kareena Kapoor)
करीना कपूर खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। 12 अगस्त 2020 को सैफ और करीना ने आधिकारिक रूप से इसकी एनाउंसमेंट की थी। करीना के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से सभी बधाईयां दी गईं। करीना को अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए स्पॉट किया जाता है। करीना प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
इस साल 27 अगस्त 2020 में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझी की थी, कि वे दोनों पेरेंट्स बनने वाले है। दोनों ने साथ में एक फोटो भी शेयर की थी। तस्वीर में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

अमृता राव (Amrita Rao)
एक्ट्रेस अमृता राव के घर 1 नवंबर को किलकारियां गूंजी। उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा था- लड़का हुआ है…अमृता और बेबी दोनों बिल्कुल ठीक हैं। आपकी ओर से इतना प्यार देखकर खुद को खुशकिस्मत समझते हैं हम…थैंक्यू!

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
फरवरी महीने में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था। सेरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी के घर बेटी ने जन्म लिया। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर की थी।

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic)
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने मई में घर में आने वाले नए मेहमान की खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। बेबी बंप के साथ नताशा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। अगस्त महीने में दोनों के पेरेंट्स बनने की खबर आई। नताशा ने बेटे को जन्म दिया।

अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani)
टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी प्रेग्नेंट हैं। अनिता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर ऐलान किया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। अनिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि अब वो दो से तीन होने जा रहे हैं।

शिखा सिंह (Shikha Singh)
जून महीने में कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह मां बनी थी। एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। 22 अप्रैल को शिखा सिंह ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। उन्होंने प्रेग्नेंसी फेज जमकर एंजॉय किया था।

एकता कौल (Ekta Kaul)
टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने 4 जून 2020 को बेटे को जन्म दिया था। एकता ने बेटे का नाम वेद व्यास रखा है। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से उनकी वर्चुअल गोदभराई हुई थी।

टीजे सिधु (Teejay Sidhu)
इसी साल अगस्त में करणवीर बोहरा के बर्थडे के मौके पर करणवीर और टीजे ने अपने तीसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था। दोनों ने साथ में एक खूबसूरत सा फोटोशूट शेयर किया था और गुडन्यूज के बारे में बताया था।
