Yash ने Nitesh Tiwari और Ranbir Kapoor की Ramayan को लेकर बोला कि, ‘’मैं किसी के पास नहीं गया हूं लोग खुद मेरे पास चलकर आते हैं’’

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश को नितेश तिवारी की रामायण में रावण का रोल ऑफर हुआ था, इसपर अब यश ने खुद जवाब दिया है।

Yash big statement on Nitesh Tiwari Ramayan: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश जोकि इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण को लेकर काफी खबरों में बने हुए हैं। बीच में आई खबरें आईं थी कि नितेश तिवारी ने अपनी रामायण में रावण के रोल के लिए यश को अप्रोच किया था, लेकिन यश ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। हालांकि, अब यश ने खुद नितेश तिवारी की रामायण पर अपने विचार साझा किए हैं और फिल्म को लेकर सच्चाई बताई हैं। 

यश ने हाल में मीडिया से बातचीत करते हुए अपने आगामी प्रोजेक्ट यश 19 के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’दर्शक एक फिल्म देखने के लिए अपनी मेहनत की कमाई चुकाते हैं। मैं उस पैसे को महत्व देता हूं। हम ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं क्योंकि पूरा देश, बल्कि दुनिया देख रही है। हम अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हम जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट पर अपडेट देंगे।’’ नितेश तिवारी की रामायण में रावण के रोल के लिए अप्रोच वाली खबर यश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘’मैं कहीं नहीं गया हूं… मेरे काम ने सभी को मेरे पास आने पर मजबूर कर दिया है।’’

बात करें, यश के वर्कफ्रंट की तो वे आखिरी बार फिल्म केजीएफ 2 में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में यश के सामने बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का तीसरा पार्ट केजीएफ 3 को अनाउंस किया गया था, लेकिन उसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। यश का आगामी प्रोजेक्ट यश 19 भी एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होने वाली है। यश, प्रभास की पैन इंडिया फिल्म सालाार में अपना कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। सालार इसी साल 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रभास डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। फैंस इस फिल्म में यश के कैमियो को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 

ये भी पढ़ें: Adipurush के डायलॉग्स में हुआ सुधार, जानें फिल्म के किन-किन डायलॉग्स में सुधार किया गया है?

ताज़ा ख़बरें