जब Sonu Nigam ने Akshay Kumar की इस फिल्म के एक सॉन्ग को 54 अलग आवाजों में गाया 

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर सोनू निगम ने एक सॉन्ग को 54 अलग आवाजों में गाया था।

When Sonu Nigam sang a song from this Akshay Kumar film in 54 different voices: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली सिंगर सोनू निगम जिन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में 30 साल से भी अधिक का समय हो गया है। सोनू ने कई फिल्मों में कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं, इसके अलावा अपनी कई हिट म्यूजिक एल्बम्स भी दी हैं। लेकिन क्या आपको पता सोनू बॉलीवुड के ऐसे वाहिद सिंगर है, जिन्होंने एक सॉन्ग को 54 अलग आवाजों में गाया है। सोनू निगम ने साल 2010 में  आई अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘तीस मार खान’ के टाइटल सॉन्ग को 54 अलग आवाजों में गाया था। 

इस बात का खुलासा खुद सोनू निगम ने  साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। सोनू ने बताया था कि उन्होंने सॉन्ग में अक्षय कुमार की आवाज एक हिसाब से सॉन्ग का एक अलग हिस्सा गाया था। इसके अलावा सॉन्ग में और भी कई सारी तरह की अलग आवाजों के लिए सोनू ने सॉन्ग के अलग-अलग अंतरे गाए थे। जब फाइनल में सारे वोकल्स को इकट्ठा किया गया, तो पता चला कि 54 अलग-्अलग आवाज हो गई हैं। बता दें कि, ‘तीस मार खान’ उस साल का सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाला सॉन्ग बना था। 

बात करें, फिल्म ‘तीस मार खान’ की तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन यह फिल्म टीवी पर काफी बड़ी हिट रही थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक चोर का किरदार निभाया था। इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अक्षय खन्ना और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थी। 

सोनू निगम के वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोनू जल्दी ही 90s की अपनी हिट म्यूजिक एल्बम ‘दीवाना’ का सीक्वल दीवाना 2 लाने वाले हैं। इसपर सोनू ने काम शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे रिलीज किया जायेगा। इसके अलावा सोनू का फिल्म एनिमल से सॉन्ग ‘पापा मेरी जान’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। यह सॉन्ग फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

ये भी पढ़ें: Animal के हथौड़े वाले फाइट सीन को इस फिल्म से किया गया है कॉपी, Arjan Vailly भी नहीं है ओरिजिनल सॉन्ग

ताज़ा ख़बरें