Rishi Kapoor जब लड़की के ड्रेस में लड़कों के टॉयलेट में चले गए थे, मच गया था हंगामा, जानिए कब का है वाक्या

एक बार लड़की के गेटअप में रहे ऋषि कपूर को वाशरूम जाने की जरूरत महसूस हुई, तो वो वहां मौजूद वॉशरूम में लड़कों वाले रूम में चले गए थे

When Rishi Kapoor Entered Mens Tiolet In Girls Dress: कपूर खानदान के सबसे कामयाब हीरोज में से एक थे ऋषि कपूर। फिल्म बॉबी से अपने लीड हीरो के करियर की शुरूआत करने वाले ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ऋषि कपूर की फिल्मी लाइफ के अलावा निजी जिंदगी भी कुछ हद तक विवादों में रही है। ऋषि कपूर सोशल मुद्दों पर भी बेबाक बोलते थे। इसलिए वो हमेशा विवादों में भी रहते थे। आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 रिलीज होने के बाद उनके इस किरदार की चर्चा भी हो रही है कि ऐसे कितने हिंदी सिनेमा के एक्टर्स रहे हैं, जिन्होने परदे पर लड़की का गेटअप किया है। इनमें नाम तो कई हैं पर 70 के दशक में ऋषि कपूर की रिलीज फिल्म रफूचक्कर ऐसी फिल्म थी जिसमें ऋषि कपूर पूरी फिल्म में लड़की और कहां लड़के के किरदार में नजर आए थे।

रफू चक्कर में ऋषि कपूर के साथ नीतू सिंह थी। ये फिल्म बॉकस ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। तो वहीं इस फिल्म के गानों ने भी खूब लोकप्रियता बटोरी थी। लोगों को लगा था कि इस फिल्म कॉमेडियन का रोल कर रहे असरानी ही विलेन हैं, जो पूरी फिल्म में लड़की के गेटअप में रहे ऋषि कपूर को छेड़ते रहते हैं। ये किस्सा इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। कश्मीर में जब इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी। तब ऋषि कपूर को अक्सर लड़की के गेटअप में ही रहना पड़ता था।

एक बार लड़की के गेटअप में रहे ऋषि कपूर को वाशरूम जाने की जरूरत महसूस हुई, तो वो वहां मौजूद वॉशरूम में लड़कों वाले रूम में चले गए थे। ये देख वहां कुछ लोगों ने उन्हे बड़ी ही हैरतभरी नजरों से देखा कि एक लड़की लड़कों का वाशरूम इस्तेमाल कर रही है। वहां कुछ अंग्रेज टूरिस्ट भी आए थे। वो भी ऋषि कपूर के इस हरकत से सरप्राइज थे। बाद में लोगों को पता चला ही लड़की के गेटअप में वाशरूम में आए अभिनेता ऋषि कपूर हैं। वो यहां पास में ही एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन थी। जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। ऋषि कपूर आखिरी समय में कैंसर से पीड़ित थे। जिसका इलाज उन्होने अमेरिका में करवाया था। पर कुछ ही समय बाद उन्हे सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़े: Arjun Kapoor और Malaika Arora के बेक्रअप की खबरें वायरल, एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने ब्रेकअप को दी हवा

ताज़ा ख़बरें