Arjun Kapoor और Malaika Arora के बेक्रअप की खबरें वायरल, एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने ब्रेकअप को दी हवा

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के परिवार को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर ब्रेकअप की हवा दे दी है

Arjun Kapoor And Malaika Arora Breakup Story: बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां आए दिन एक नया रिश्ता बनता है तो दूसरा टूट जाता है। यहां रिश्तों के बनने बिगड़ने का ये ताना बाना ऐसे ही चलता रहता है। मायानगरी में अब खबर है कि बॉलीवुड के सबसे हॉटेस्ट कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की राहें अलग हो गई हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों के बीच कुशा कपिला का नाम भी सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के परिवार को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर ब्रेकअप की हवा दे दी है।

हालाकि ब्रेकअप को लेकर दोनों एक्टर्स की तरफ से कोई भी रियक्शन नहीं आया है, लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी साझा की है। जिसमें एक्ट्रेस ने बदलाव की बात की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि बदलाव ही जिंदगी का नियम है। जो पास्ट व वर्तमान को देखते हैं वो भविष्य को मिस कर जाते हैं। मलाइका अरोड़ा के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप का अंदाजा लगाया जा रहा है।

इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहन अंशुला,जान्हवी और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। जबकि वो अर्जुन कपूर को फॉलो कर रही हैं। तो दूसरी खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि अर्जुन कपूर इन दिनों कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया गया है। कुशा कपिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिन्होने हाल ही में अपने पति से तलाक लिया है।

कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की खबरों पर रियक्ट भी किया है। कुशा ने इस अफवाहों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि रोज अपने बारे में इतनी बकवास खबरें पढ़ती हूं कि अब खुद कोई एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पडे़गा। मैं यहीं दुआ करती हूं कि ये सब मेरी मम्मी न पढ़े।

ये भी पढ़े: Salman Khan ने बॉलीवुड में पूरे किए 35 साल, इस मौके पर फैन्स दबंग खान की इन फिल्मों के सीक्वेल की कर रहे हैं…

ताज़ा ख़बरें