जब Priyanka Chopra की नाक की सर्जरी को देखकर हैरान हो गए Anil Sharma, लेकिन अनिल ने फिर भी प्रियंका को अपनी फिल्म से  नहीं निकाला, बोले मैंने…

गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी होने के बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों से निकाल दिया था।

When Anil Sharma Was Surprised By Priyanka Chopra Nose Surgery: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने साल 2003 में आई अनिल शर्मा की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ आ स्पाई’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की स्रर्जरी करवा ली थी, जिससे उनका चेहरा थोड़ा बदल गया था। इस बदले हुए चेहरे को देखकर अनिल शर्मा हैरान हो गए थे, क्योंकि उन्होंने प्रियंका इस फिल्म के लिए साइन किया था। बदले हुए लुक के कारण प्रियंका के हाथ से यह फिल्म निकलने वाली थी, लेकिन अनिल ने ऐसा नहीं होना दिया। 

अनिल शर्मा ने हाल ही में ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे प्रियंका की नाक की सर्जरी होने के बाद उन्होंने अभिनेत्री को अपनी फिल्म से नहीं निकाला? अनिल ने कहा कि, ‘’मैं बताता हूँ कि क्या हुआ। उनके साथ बहुत बड़ी ट्रेजेडी घटी। मैंने पहले ही उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया था ,मेरी पत्नी ने खुद उन्हें  चेक दिया था। गदर रिलीज होने के बाद मैं अमेरिका और यूरोप की यात्रा पर निकल गया और दो महीने बाद लौटा तो पता चला कि प्रियंका ने अपनी नाक का ऑपरेशन करवाया है क्योंकि वह जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थी। यह वही है जो मैंने अखबारों में पढ़ा, और मुझे आश्चर्य हुआ कि वह ऐसा कुछ क्यों करेगी, वो तो पहले से ही अच्छी दिखती हैं?

जब अनिल वापस भारत लौटे तो उन्होंने फिर प्रियंका से मलाकात की। अनिल ने कहा कि, ‘’उनका चेहरा काफी खराब लग रही था, वह बहुत काली हो गईं थी, मैंने सोचा कि आख़िर उन्होंने अपने साथ ऐसा क्यों किया? मैंने उन्हें तुरंत बुलाया, और वह अगले दिन अपनी मां के साथ आई। उनके माता-पिता दोनों बहुत अच्छे लोग थे। उनके आंखों में आँसू  थे, उन्होंने मुझे ऑपरेशन के बारे में बताया, जिसने उसकी नाक के नीचे एक निशान भी छोड़ दिया था। यह आज भी है। उन्होंने कहा कि इसे ठीक होने में कई महीने लगेंगे और प्रियंका को उन कई प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया है, जिन्हें वे साइन कर चुकी थी। मैंने पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें साइनस की समस्या है, इसीलिए ऑपरेशन करवाना पड़ा।’’

अनिल ने अंत में बताया कि प्रियंंका वापस अपने घर बरेली जा रही थी और उन्हें अपना साइनिंग अमाउंट वापस दे रही थी। लेकिन अनिल ने साइनिंग अमाउंट वापस नहीं लिया और किसी तरह से फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट से प्रियंका के लुक पर काम करवाया और अपनी फिल्म में कास्ट किया। 

ये भी पढ़ें: Raveena Tandon ने बताया कि उन्होंने आजतक अपने फिल्मी करियर में कोई किसिंग सीन क्यों नहीं किया और क्या अपनी बेटी Rasha Thadani को किसिंग सीन करने देंगी या नहीं?

ताज़ा ख़बरें