Welcome 3 पहले रिलीज होगी फिर आयेगी Hera Pheri 3 और Hungama 2 अच्छी नहीं बन पाई थी, तो अब Hungama 3 भी बन सकती है, जानिए इन फिल्मों के लेकर सारी अपडेटेड डिटेल्स

वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है, इन दोनों फिल्मों के अलावा हंगामा 3 के बनने की भी संभावना है।

Welcome 3 To Release First Then Hera Pheri 3 And Chances Of Making Hungama 3: इस साल दो बड़ी कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ और ‘हेर फेरी’ के थ्रीक्वल की घोषणा की गई है। इन दोनों ही फिल्मों के थ्रीक्वल वेलकम 3 (वेलकम टू जंगल) और हेरा फेरी 3 की घोषणा कर दी गई है। वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 दोनों पर ही काम शुरू कर दिया गया है। अब इसी बीच इन फिल्मों की रिलीज डेट के बारे में पता लग गया है। यह दोनों फिल्में अगले साल 2024 में रिलीज होगी, लेकिन पहले वेलकम 3 रिलीज होगी और उसके बाद हेरा फेरी 3। 

वेलकम 3 की शूटिंग शुरू भी कर दी गई है और हेरा फेरी 3 की शूटिंग पूर्ण रूप से अगले साल 2024 में होगी। इसके अलावा हंगामा फ्रेंचाइजी का भी तीसरा पार्ट हंगामा 3 भी बन सकता है। इस बात की जानकारी खुद इन तीनों फिल्म फ्रेंचाइजी से जुड़े एक्टर परेश रावल ने दी है। परेश रावल ने हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 पर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए जानकारी देते हुए कहा कि,  ‘’हेरा फेरी 3 अगले साल, 2024 के अंत में आएगी। शूटिंग अगले साल शुरू होगी। “वेलकम 3 की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी और इसके मई-जून में रिलीज़ होने की संभावना है। दोनों बहुत बड़ी फिल्में हैं।’’

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए परेश ने हंगामा 3 की भी संभावनाएं जताई हैं। परेश ने कहा कि, ‘’हंगामा 2 ठीक नहीं बन पाई। हंगामा 3 के लिए आपको एक बेहतरीन कहानी की जरूरत है। आप सिर्फ सीक्वल या पहले भाग की लोकप्रियता का फायदा नहीं उठा सकते।’’ हालांकि, परेश हंगामा 3 को पूर्ण रूप से कंफर्म नहीं किया है। अब देखते है कि वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 के सफल होने के बाद क्या पता हंगामा 3 भी बन जाए। बता दें कि, वेलकम 3 को एहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा हेरा फेरी 3 के डायरेक्टर को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने KWK में उनकी पास्ट रिलेशनशिप पर बात किए जाने पर जताई नाराजगी, बोले दूसरे इंसान को ऐसी बाते नहीं करनी चाहिए और एक रिलेशनशिप में सम्मान होना चाहिए

ताज़ा ख़बरें