Punjab में फिर से उग्र हुए Khalistan movement को समझने के लिए यह चार फिल्में देखिए

पंजाब में एक बार फिर से खालिस्तान मूवमेंट उग्र होता दिखाई दे रहा है। इस मूवमेंट को समझने के लिए आपको बॉलीवुड की कुछ उम्दा फिल्मों के देखनी चाहिए

Khalistan Movement: पंजाब में इस समय फिर से खालिस्तान मूवमेंट उग्र होता दिखाई दे रहा है। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह ने फिर से खालिस्तान मूवमेंट को पंजाब में शुरू कर दिया है। खालिस्तान मूवमेंट के लिए अमृतपाल सिंह को पंजाब में काफी समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। अमृतपाल सिंह से पहले  पंजाब में 80 के दशक में जरनैल भिंडरावाले ने खालिस्तान मूवमेंट को शुरू किया था, जिसके कई बुरे परिणाम हुए थे। खालिस्तान मूवमेंट को लेकर बॉलीवुड में भी कई फिल्म में भी बनी है। कई निर्देशकों ने अपने-अपने नजरिए से खालिस्तान मूवमेंट को लेकर फिल्में बनाई हैं। तो आज हम आपको खालिस्तान मूवमेंट को सही तरीके से समझने के लिए ऐसी चार फिल्मों का नाम बता रहे हैं, जिनको आपको देखना चाहिए हैं।

खालिस्तान मूवमेंट को समझने के लिए देखें ये चार फिल्में:

1.माचिस: साल 1996 में आई गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 80 के दशक में खालिस्तान मूवमेंट को लेकर चल रहे पंजाब के बुरे हालातों के बारे में बताया था। हालांकि, यह फिल्म एक विचारधारा पर टिकी हुई थी। इस फिल्म ने भारत सरकार और देश के कानून को खालिस्तान मूवमेंट के लिए जिम्मेदार बताया था। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, तब्बू, चंद्रचूड़ सिंह और ओमपुरी जैसे अभिनेताओं ने काम किया था।

2.31 अक्टूबर: वीर दास और सोहा अली खान स्टारर इस फिल्म को साल 2016 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को शिवाजी लोटन पाटिल द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में 31 अक्टूबर 1984 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पंजाब समेत देशभर में सिक्खों के साथ हुए बुरे बर्ताव को दिखाया गया था। 

3. पंजाब 1984: यह बॉलीवुड की फिल्म न होकर बल्कि एक पंजाब फिल्म थी। साल 2014 में आई इस फिल्म में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म मे किरण खेर ने दिलजीत की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म को अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार की घटना को काफी अच्छे ढंग से दिखाया था। 

4.हवायें: साल 2003 में आई इस पंजाबी फिल्म को अमितोज मान द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में बब्बू मान और माही गिल मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने साल 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद पंजाब की स्थिति के बारे में बताया था।

ये भी पढ़ें: Dancing Dad से Salman Khan हुए बाहर अब इस एक्टर के साथ बनेगी यह फिल्म 

ताज़ा ख़बरें