दूसरी बार माता-पिता बने Virat-Anushka, काफी यूनिक है ‘नन्हे कोहली’ का नाम, जानें मतलब

अनुष्का और विराट एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान मिले थे। इसके बाद इनके डेटिंग की खबर सामने आई। फिर इन्होंने साल 2017 दिसंबर को शादी रचा ली।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कपल अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। जी हां.. विराट की पत्नी यानि की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। कपल की तरफ से इसका आधिकारिक बयान भी सामने आया है। जैसे ही फैंस को यह गुड न्यूज़ मिली तो वे खुशी से झूम उठे। साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सेलिब्रिटी ने कपल को माता-पिता बनने पर बधाई दी।

लंबे समय से हो रही थी चर्चा
बता दें, काफी लंबे समय से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दूसरी बार माता-पिता बनने को लेकर चर्चा हो रही थी। हालांकि असली सच सामने नहीं आया था। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ यह कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट है। लेकिन ना तो अनुष्का तक की तरफ से कोई बयान सामने आया था और ना ही विराट कोहली ने इस पर कुछ कहा था। हालांकि साउथ अफ्रीका के मशहूर क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू में बातों ही बातों में यह कह दिया था कि विराट और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। लेकिन इस दौरान उनकी बातों को अफवाह बता दिया गया था। हालांकि अब सच्चाई सामने आ गई है। विराट अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल ने खुद एक जॉइन बयान साझा किया है।

सोशल मीडिया पर साझा किया नोट
पोस्ट साझा करते हुए विराट अनुष्का ने लिखा कि, “बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का।”

बता दें, कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं। साथ ही कई लोगों को विराट के बेटे ‘अकाय’ का नाम बहुत पसंद आया। वैसे अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार होता है। यानी कि जिसका कोई आकार नहीं होता उसे अकाय कहा जाता है। वही बेटी वामिका का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखा गया था।

विज्ञापन के दौरान हुई थी मुलाकात
बात की जाए अनुष्का और विराट की प्रेम कहानी के बारे में तो यह दोनों एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान मिले थे। यहां पर एक दूसरे के दोस्त बने। इसके बाद इनके डेटिंग की खबर सामने आई। सेक्रेटली डेट करने के बाद इन्होंने साल 2017 दिसंबर को शादी रचा ली। इसके बाद साल 2021 में 11 जनवरी को यह बेटी के माता-पिता बने। अब कपल दूसरी बार बेटे के माता-पिता बने हैं।

विराट और अनुष्का को lehren.com की तरफ से भी ‘छोटा कोहली’ आने पर ढेरों बधाइयां।

ये भी पढ़ें: B’Day: दूसरी शादी के बाद भी पहली पत्नी से होटल में मिलते थे Annu Kapoor, किसी फिल्म से कम नहीं Love Story!

ताज़ा ख़बरें