- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

Dinesh Vijan की रोमेंटिक फिल्म में नजर आयेंगे Varun dhawan और Shraddha kapoor

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक प्रॉपर रोमेंटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं

- विज्ञापन -

Varun Dhawan Shraddha kapoor: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। दोनों अभिनेता एक रोमेंटिक फिल्म में नजर आयेंगे। इस फिल्म को दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जायेगा। 

सूत्रों के अनुसार दिनेश विजान ने दोनों अभिनेता को इस रोमेंटिक फिल्म के लिए अप्रोच किया है। श्रद्धा कपूर को इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी है। इसके अलावा वरुण धवन को भी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने की पुष्टि अभी तक नहीं की है। इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं दिया गया है।

- विज्ञापन -

अगर एक बार वरुण भी इस फिल्म के लिए हामी भर देते हैं, तो इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा। इस फिल्म का निर्देशन किस निर्देशक द्वारा किया जायेगा, इस बात कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। हालांकि, इस रोमेंटिक फिल्म को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने नहीं की है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने भी लेकर इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

बहरहाल सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की कहानी मॉडर्न लव-रिलेशनशिप पर आधारित है। यह फिल्म आज के दौर की लव-स्टोरी को डिस्कवर करती हुई नजर आयेगी। इस फिल्म का म्यूजिक काफी पोएटिक होगा। इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के किरदार अपने रिलेशनशिप को लेकर कंप्यूज होते हुए दिखाई देंगे। 

- विज्ञापन -

यदि यह फिल्म बनती है, तो श्रद्धा और वरुण की यह साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों अभिनेताओं ने एबीसीडी 2 (2015)  और स्ट्रीट डांसर 3डी (2020) में साथ में काम किया था। हालांकि, यह दोनों रोमेंटिक फिल्में नहीं थी। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर साथ में पहली बार सही तरीके से किसी रोमेंटिक फिल्म में देखना काफी मजेदार होगा। वैसे भी इन दोनों अभिनेताओं की जोड़ी काफी अच्छी लगती है। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो वरुण आखिरी बार फिल्म भेड़िया में नजए आए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वे इस रोमेंटिक फिल्म के अलावा नितेश तिवारी की फिल्म बवाल और वेब-सीरीज सिटाडेल में नजर आयेंगे। वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाली हैं, जोकि 08 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही  है।

- विज्ञापन -

ये भी पढे़ं: Kartik Aaryan को लगा बड़ा झटका, एचडी में हुई लीक Shehzada

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -