Jiah Khan: 6 की उम्र में डेब्यू, Amitabh संग किया काम, फिर करियर के पीक पर लगा ली फांसी, दिव्या की तरह आज भी रहस्य मौत!

कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद जिया को अमिताभ के साथ काम करने का मौका मिला और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था। वह अमिताभ के साथ काम करने पर बहुत खुश हुई थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या भारती को तो आप जानते ही होंगे? दिव्या भारती की मौत कुछ इस तरह हुई थी कि वह हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह गई और अंत में उनके केस की फाइल को बंद करना पड़ा। कुछ इसी तरह इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया खान के साथ भी हुआ। उनकी मौत को कई साल हो गए लेकिन अभी तक उनकी मौत का असली कारण सामने नहीं आया है। आज भी उनके परिवार इंसाफ की आस में तरस रहा है। बता दें, 20 फरवरी को जिया खान का जन्मदिन होता है। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं रही। आज हम आपको बताएंगे जिया खान के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

6 साल की उम्र में शुरु हुआ था करियर
20 फरवरी 1988 को जन्मी जिया खान ने बहुत कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। वह सिर्फ 6 साल की थी तभी उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सबसे पहले जिया को आमिर खान की फिल्म ‘रंगीला’ में देखा गया था। यहीं से उनके अंदर एक्टिंग की आस जगी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘निशब्द’ में काम किया जिसमें वह इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई।

बता दे कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद जिया को अमिताभ के साथ काम करने का मौका मिला और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था। वह अमिताभ के साथ काम करने पर बहुत खुश हुई थी। इसके बाद जिया ने अपने करियर में ‘हाउसफुल’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में काम किया।

करियर के पीक पर की खुदकुशी
इस दौरान जिया इंडस्ट्री में अपने पांव पसारने को तैयार थी, लेकिन अचानक उन्होंने करियर के पीक पर ही खुदकुशी कर ली। 3 जून 2013 को जिया खान मुंबई में अपने घर में मृत पाई गई। जैसे ही एक्ट्रेस की मौत की खबर मालूम हुई तो इंडस्ट्री को भी एक तगड़ा झटका लगा और उनके फैंस भी टूट गए। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के माता-पिता बेटी की मौत से सकते में आ गए थे। एक्ट्रेस की मौत को लेकर कई तरह के सवाल सामने आए। जैसे जिया खान ने खुदकुशी क्यों की और इसके पीछे क्या कारण था? लेकिन कभी भी इसका असली कारण सामने नहीं आया।

सूरज पंचोली पर लगे थे कई आरोप
इस दौरान अभिनेता सूरज पंचोली यानी कि जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर कई तरह के आरोप लगे। कहा जा रहा था कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसी बीच जिया ने खुदकुशी कर ली। हालांकि कभी भी यह सबूत नहीं मिले की जिया खान ने सूरज पंचोली की वजह से खुदकुशी की है।

बता दे इस दौरान सूरज को अरेस्ट भी कर लिया गया था और वह 23 दिन तक जेल में रहे थे। इतना कुछ होने के बावजूद भी जिया खान की मौत का असली कारण सामने नहीं आया और आज भी उनकी मौत रहस्य बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: B’Day: दूसरी शादी के बाद भी पहली पत्नी से होटल में मिलते थे Annu Kapoor, किसी फिल्म से कम नहीं Love Story!

ताज़ा ख़बरें