Tu Jhoothi Main Makkaar के छठे दिन के कलेक्शन में आई गिरावट, कमाए सिर्फ इतने करोड़

लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने वीकेंड पर शानदार बिजनेस किया है। लेकिन छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में अच्छी खासी गिरावट देखने मिली

TJMM Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) ने वीकेंड पर शानदार बिजनेस किया है। फिल्म ने वीकेंड पर करीब 17.08 करोड़ का बिजनेस किया। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा ने पहली बार स्क्रीन शेयर की। दशकों ने इस जोड़ी को काफी सहारा। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में काफी गिरावट के बाद अब तक फिल्म ने इतने करोड़ कमाए है।

लव रंजन के निर्देशन में बनी तू झूठी मैं मक्कार ने छठे दिन केवल 7 करोड़ का बिजनेस किया। जो रविवार से काफी कम रहा। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.71 करोड़, गुरुवार को 10.34 करोड़, शुक्रवार को 10.52 करोड़, शनिवार को 16.57 करोड़, रविवार को 17.08 करोड़ और सोमवार को सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 77.24 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। तू झूठी मैं मक्कार आने वाले दिनों में और कमाई कर सकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कमाई कर सकती है। क्योंकि अब बॉक्स ऑफिस पर 31 मार्च तक कोई बड़ी फिल्म नहीं आएगी।

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर ने फिल्म का प्रमोशन अलग-अलग किया था। प्रमोशन के दौरा फैंस दोनों को साथ देखना चाहते थे। लेकिन लव रंजन ने दोनों को फिल्म का अलग-अलग प्रमोशन करने कहा था। ताकि सिनेमाघरों में दोनों की केमस्ट्री देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाए। फिल्म में श्रद्धा को काफी हॉट अवतार में पेश किया गया है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह किरदार उनके लिए काफी फ्रेश था।

श्रद्धा कपूर कोविड के बाद पहली बार बड़े परदे पर नजर आई। इससे पहले वह वरुण धवन की फिल्म भेड़िया में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक स्पेशल कैमियो किया था। तू झूठी मैं मक्कार के बाद रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग एनिमल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। इस फिल्म से दोनों सितारे पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले है। एनिमल को इसी साल रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े: जानें क्यों Kartik Aaryan को अगले साल Salman Khan और Ajay Devgn  से टक्कर लेनी पड़ेगी

ताज़ा ख़बरें