प्यार के चक्कर में बर्बाद हुए ये 6 Stars, करियर पर भी चली कैंची, अब जी रहे गुमनाम!

इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो प्यार में बुरी तरह बर्बाद हो गए। फिर इन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया।

एक्टिंग की दुनिया से जुड़े सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। जिस तरह उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतरती-चढ़ती रहती है ठीक उसी प्रकार उनके जीवन में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट लूटते हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे सितारे जो अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं तो कुछ अपनी बर्बादी के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने प्यार के चक्कर में अपने करियर को बर्बाद कर लिया और यह अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। इन्हें फिल्में तो मिलती है लेकिन अब दर्शकों के बीच इनका वो क्रेज नहीं रहा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये सितारे?

ऐश्वर्या रॉय बच्चन
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में। ऐश्वर्या बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक महान कलाकार रही है और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी लव लाइफ किसी से छुपी नहीं। सलमान खान से लेकर विवेक ओबेरॉय जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ा। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या के करियर पर एकदम से रुकावट पैदा हो गई और उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गई। हालांकि ऐश्वर्या का जादू अभी भी बॉलीवुड में है, लेकिन वह अब गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आती है।

विवेक ओबेरॉय
दूसरा नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबरॉय का। जी हां।। ऐश्वर्या के प्यार में पड़कर विवेक ने अपने करियर को बर्बाद कर लिया। दरअसल, ऐश्वर्या पहले सलमान खान को डेट कर रही थी। इसके बाद उन्होंने विवेक को डेट किया। लेकिन विवेक और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ तो इस दौरान विवेक ने सलमान और ऐश्वर्या के बारे में कुछ ऐसी बातें बोल दी जो विवेक को बर्बाद कर गई। कहा जाता है कि सलमान खान की वजह से विवेक का करियर बर्बाद हो गया और उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में मिलना भी बंद हो गई। इतना ही नहीं बल्कि विवेक और सलमान को एक दूसरे का दुश्मन भी कहा जाता है।

मंदाकिनी
तीसरा नाम है हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मंदाकिनी का। ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली मंदाकिनी एक समय पर इंडस्ट्री में राज किया करती थी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी, लेकिन वर्तमान में मंदाकिनी किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही। एक समय पर मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था जिसके बाद मंदाकिनी का करियर लगभग बर्बाद हो गया। आखरी बार उन्हें एक एल्बम में देखा गया था।

रिया चक्रवर्ती
पापुलर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी इसमें शामिल है। उन्होंने मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था लेकिन जब अभिनेता की मौत हुई तो रिया चक्रवर्ती काफी बदनाम हुई। उन पर एक्टर की मौत का आरोप भी लगा था। इसके बाद रिया चक्रवर्ती को अपने करियर में कोई बड़ी फिल्म नहीं मिल पाई।

मोनिका बेदी
इसके बाद आती है पापुलर एक्ट्रेस मोनिका बेदी। बता दें, मोनिका बेदी भी एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलीम के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड को डेट करने के दौरान एक्ट्रेस के हाथों से कई फिल्में चली गई और फिर धीरे-धीरे उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया।

सूरज पंचोली
लिस्ट में पॉपुलर अभिनेता सूरज पंचोली का नाम भी शामिल है। जाने माने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिर उन्हें कोई बड़ी फिल्म नहीं मिल पाई। दरअसल, सूरज पंचोली का नाम मशहूर अभिनेत्री जिया खान से जुड़ा हुआ था। इन दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया लेकिन इसी बीच जिया खान ने सुसाइड कर लिया। ऐसे में सूरज पंचोली पर उनकी मौत का आरोप लगा था जिसके बाद अभिनेता को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्हें फिल्म मिलना बंद हो गई।

ये भी पढ़ें: ‘Hanuman-2’ से बाहर हुए तेजा सज्जा! ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद निर्देशक ने चुना नया चेहरा

ताज़ा ख़बरें