वो हसीनाएं जिन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी, किसी का टूटा रिश्ता तो कोई जी रही ऐसी जिंदगी!

शिवांगी कोल्हापुरे ने भी अपने परिवार से बगावत करके शक्ति कपूर से शादी रचाई थी। शिवांगी के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी शादी के लिए अपने ही परिवार से बगावत की। जी हां.. जहां कई अभिनेत्रियों का रिश्ता सफल रहा तो कइयों रिश्ता चंद दिनों में ही टूट गया। आज हम बात करेंगे उन्ही अभिनेत्री के बारे में जिन्होंने घर वालों से लड़ाई करके अपना पार्टनर चुना। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल हैं?

अर्चना पूरन सिंह
सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का। अर्चना पूरन सिंह ने मशहूर अभिनेता परमीत सेठी के साथ शादी रचाई है। बता दे इन दोनों ने अपने घरवालों से छुपकर मंदिर में शादी की थी। रिपोर्ट के माने तो इस शादी के लिए उनके घर वाले राजी नहीं थे जिसके चलते इन्होंने सीक्रेट तरीके से शादी रचा ली थी। अब दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

भाग्यश्री
दूसरा नाम है पापुलर एक्ट्रेस भाग्यश्री का। भाग्यश्री ने अपने कॉलेज के दोस्त हिमालय दासानी के साथ शादी रचाई है। बता दे भाग्यश्री को भी शादी के लिए अपने परिवार से बगावत करनी पड़ी थी। दरअसल, भाग्यश्री का परिवार हिमालय से शादी के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद भाग्यश्री ने अपनी मर्जी से यह शादी कर ली। खैर एक्ट्रेस अपने पति के साथ खुशहाल हैं।

रीना दत्त
तीसरा नाम है रीना दत्त का। दरअसल, रीना दत्त आमिर खान की पहली पत्नी है। रीना दत्त ने भी आमिर खान से घर से भागकर शादी की है। इन्होंने बहुत छोटी उम्र में शादी कर ली थी। इसके बाद उनके घर बेटे जुनैद और बेटी ईरा खान का जन्म हुआ। इसके बाद अमीर और रीना का तलाक हो गया। फ़िलहाल रीना सिंगल हैं।

सीमा सजदेह
इसके अलावा इस लिस्ट में सीमा सजदेह का नाम भी शामिल है। मशहूर अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह ने भी अपने परिवार के खिलाफ जाकर सोहेल से शादी रचाई थी लेकिन दो बच्चों के बाद इनका रिश्ता भी टूट गया।

शिवांगी कोल्हापुरे
इसके अलावा शिवांगी कोल्हापुरे ने भी अपने परिवार से बगावत करके शक्ति कपूर से शादी रचाई थी। शिवांगी के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि फिर भी शिवांगी ने शक्ति कपूर से शादी रचाई। बता दे शिवांगी मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन है।

ये भी पढ़ें: Aamir संग डेब्यू, फिर फिल्मों को तरसी, बैंक ने भी लोन देने से किया इंकार, अब करोड़ों की मालकिन ये हसीना!

Latest Posts

ये भी पढ़ें