Swara Bhaskar के यहां आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर Baby Girl के जन्म की दी खुशखबरी

अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बच्ची की मां बन गई है। स्वरा ने 23 सितंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है

Swara Bhaskar Blessed With A Baby Girl: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव होने की वजह से स्वरा अक्सर ट्रोलर्स का शिकार भी हो जाती हैं। स्वरा ने इसी साल समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी। शादी को लेकर भी स्वरा सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हुई थी। पर स्वरा को ट्रोल होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। स्वरा के यहां अब एक खुशखबरी आई है और वो खुशखबरी ये है कि स्वरा एक बच्ची की मां बन गई है। स्वरा ने 23 सितंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

इस बात की जानकारी खुद स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो में स्वरा के साथ उनके पति फहद अहमद भी हैं और दोनों अपनी नन्ही परी को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं। हालाकि स्वरा ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। स्वरा ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, यह एक रहस्यमय सत्य है। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इस पोस्ट में बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। स्वरा की बेटी का नाम राबिया है। स्वरा को बेटी होने पर बहुत सारे सेलीब्रेटी ने स्वरा को इसके लिए मुबारकबाद दी है। एक्ट्रेस गौहर खान ने मुबारकबाद देते हुए लिखा है कि अल्लाह आपकी और आपकी बेटी की हिफाजत करें आमीन। साक्षी जोशी ने लिखा है कि आप दोनों को बहुत बहुत बधाई। उम्मीद है कि बेबी गर्ल अच्छी होगी। एक्टर जीशान अय्यूब ने बहुत सारी दिल की इमोजी बनाते हुए लिखा है कि बहुत बहुत मुबारकबाद। इसके अलावा कई दूसरे सेलेब्स ने भी स्वरा भास्कर को मुबारकबाद दी है।

आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी 2020 में एक रैली के दौरान शुरू हुई थी। हालाकि पहले दोनों को मालुम नहीं था। इसलिए स्वरा ने अपने पहले के पोस्ट में फहाद को भाई कहकर संबोधित किया था। जिसे लेकर वो ट्रोल भी हुई थी कि स्वरा ने भाई कहने वाले शख्स से शादी कर ली है। हालाकि दोनों ने ही कभी भी ट्रोलर्स की परवाह नहीं की है।

ये भी पढ़े: Zeenat Aman ने Dev Anand की 100 वीं बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया दिल को छू लेने वाला मेसेज, कभी देव आनंद के साथ…

ताज़ा ख़बरें