Sunny Deol अपनी फिल्म  Ghayal के 33 साल पूरे होने पर बोले कि, ‘’इस फिल्म को कोई बनाना नहीं चाहता था’’

सनी देओल की फिल्म घायल को आज 33 साल पूरे हो गए हैं, इसी मौके पर सनी ने इस फिल्म के बारे में एक बात बताई है।

Sunny Deol Ghayal 33 years says nobody wanted to make it: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म घायल को आज 33 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 22 जून 1990 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सनी देओल को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 

फिल्म के 33 साल पूरे हो जाने पर सनी से इस फिल्म से जुड़ी एक याद साझा की है। सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म घायल का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’एक ऐसी फिल्म जिसने मुझे निर्माता बना दिया क्योंकि कोई और इसे बनाना नहीं चाहता था। #33YearsOfGhayal का जश्न मनाते हुए, एक ऐसी फिल्म जिसने अंततः सभी का दिल जीत लिया।’’

सनी की इस फिल्म के 33 साल पूरे हो जाने पर अब फैंस भी इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। एक फैन न इस फिल्म पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’क्या मूवी थी पाजी… आज भी समय मिलता है तो देखता हूं… #घायल।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने भी कमेटं करते हुए लिखा कि, ‘’मुझे अच्छे से याद है… मैं क्लास दो में पढ़ता था.. एक दिन मेरे घर डीवीडी प्लेयर आया और उसमे चार फिल्में थे… सबसे पहले हम लोगो ने घायल देखी।’’ इसके अलावा  एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भारतीय सिनेमा का एक माइलस्टोन जिसने एक्शन फिल्मों को बदल दिया अजय मेहरा का शानदार अभिनय और बलवंत राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’’

बता दें कि, इस फिल्म को राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित किया गया था।  इस फिल्म में सनी देओल ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में राज बब्बर, मौसमी चटर्जी, मीनाक्षी शैषाद्री और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म का क्लेश आमिर खान की हिट फिल्म दिल से हुआ था, लेकिन उसके बावजूद यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol के बेटे Karan Deol की शादी के रिसेप्शन में क्यों नजर नहीं आए SRK और Ajay Devgn?

ताज़ा ख़बरें