Akshay Kumar की  Welcome 3 में Suniel Shetty की भी हुई एंट्री, फिल्म की रिलीज डेट भी हुई तय, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वेलकम 3 में अब बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता सुनील शेट्टी की भी एंट्री हो गई है, इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है।

Suniel Shetty  in Akshay Kumar Welcome 3: वेलकम फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘वेलकम 3’ में संजय दत्त और अरशद वारसी के बाद अब सुनील शेट्टी की भी एंट्री हो गई है। सुनील भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा ‘वेलकम 3’ की रिलीज डेट को भी फाइनल कर दिया गया है। इस फिल्म को अगले साल 2024 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी भी अब ‘वेलकम 3’ का हिस्सा बन गए हैं। सुनील शेट्टी जोकि फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाल और अक्षय कुमार के काफी करीब हैं, तो उन्होंने इन दोनों के चलते इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है। सुनील इस फिल्म में एक कॉमिक रोल में नजर आयेंगे। सुनील का यह कॉमिक रोल उनकी बाकी कॉमिक किरदारों से बिल्कुल अलग है। सुनील पहली बार एक काफी फनी किस्म का कॉमिक रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। वेलकम 3 में सुनील का ऐसा कॉमिक किरदार दर्शक पहली बार देखेंगे। 

बता दें कि, ‘वेलकम 3’ में सुनील शेट्टी के अलावा संजय दत्त और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिकाओं में है। अरशद और संजय दत्त इस फिल्म में गैंगस्टर्स का रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। अरशद और संजय ने इस फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जगह ली है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब ‘वेलकम 3ट में पहली बार अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी की जोड़ी देखने को मिलेगी। अब देखना होगा कि यह चारों मिलकर ‘वेलकम 3’ से दर्शकों को कितना हंसा पाते हैं। 

आपको बता दें कि वेलकम फ्रेंचाइजी के पहलो दोनों भागों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। लेकिन ‘वेलकम 3’ को एहमद खान द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। वेलकम 3 का टाइटल ‘वेलकम टू दा जंगल’ रखा जायेगा। यह एक जंगल एडवेंचर पर आधारित फिल्म होगी। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई, पार किया इतने करोड़ रुपए का आंकड़ा, OMG 2 का भी कलेक्शन रहा अच्छा

ताज़ा ख़बरें