Shekhar Kapur ने बिना VFX की मदद से Mr. India में Anil Kapoor का यह कठिन सीन इस तरह किया था शूट, बताया Ramayan की तरह ग्रीन स्क्रीन का प्रयोग क्यों नहीं किया?

शेखर कपूर ने अपनी हिट फिल्म मिस्टर इंडिया से एक सीन के बारे में बतााय है, जो काफी मुश्किल से शूट किया गया था।

Shekhar Kapur Shot Mr. India  without the help of VFX: साल 1987 में आई बॉलीवुड की बेहतरीन साइंस-फिक्शन फिल्म मिस्टर इंडिया दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर गायब होने वाली सुपर पावर दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। शेखर कपूर ने उस जमाने में इस फिल्म को शूट किया था, जब बॉलीवुड के पास इतनी अच्छी तकनीकी और वीएएफक्स नहीं था। इसी बीच शेखर कपूर ने बताया कि उन्होंने बिना वीएएफक्स की मदद से फिल्म का एक कठिन सीन कैसे शूट किया था। 

ट्विटर पर एक फैन ने इस फिल्म में से अनिल कपूर का गायब होने की शक्ति वाला गैजेट मिलने के बाद का सीन साझा किया है। इसी सीन पर शेखर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘’मिस्टर इंडिया में शूट करने के लिए यह शायद सबसे कठिन सीन था। तब हमारे पास ग्रीन स्क्रीन तकनीक नहीं थी जो अब बहुत आम है।इसे कैमरे के लेंस के एक हिस्से को मास्क करके, फिर फिल्म के निगेटिव को वापस रोल करके और लेंस के एक अलग हिस्से को मास्क करके शूट किया गया था। वो भी पांच बार!’’

वहीं एक फैन ने शेखर से ग्रीन स्क्रीन के इस्तेमाल के बारे भी पूछा। फैन ने लिखा कि, ‘’रामायण सीरियल और मिस्टर इंडिया दोनों 1987 में रिलीज़ हुए थे। यदि सस्ते बजट वाला रामायण सीरियल ग्रीन स्क्रीन तकनीक का उपयोग कर सकता है, तो आप क्यों नहीं?’’ इसपर जवाब देते हुए शेखर ने कहा कि, ‘’क्योंकि, रामायण छोटी स्क्रीन के लिए थी और पिक्सलेशन कम दिखाता है। बड़े पर्दे पर यह बहुत अजीब और अवास्तविक लगेगा।’’

इसी दौरान ने शेखर ने यह भी बताया कि वे  जल्द ही एक हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं। फैन ने शेखर से इसी पर सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘’यह कैसे किया गया यह साझा करने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म निर्माण के प्रति आपके प्रेम को दर्शाता है और आप निर्देशक के रूप में अपने लक्ष्य को किस हद तक हासिल करेंगे, यह दर्शाता है। हम आपसे और अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं, सर। शेखर ने भी इसपर जवाब देते हुए कहा कि, ‘’धन्यवाद.. आप जल्द ही मेरी एक फिल्म देखेंगे।’’

ये भी पढ़ें: Mrunal Thakur ने Dulquer Salmaan को बताया अपना प्रेरणास्त्रोत, दुलकर बोले तुम हमेशा सीता जी रहोगी

ताज़ा ख़बरें