Shahrukh Khan ने 1 नहीं बल्कि 3 बार रचाई शादी, पत्नी Gauri है पहली नजर का प्यार, दोस्त ने खोले राज!

शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी खान से शादी रचाई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं जिनका नाम आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान है।

शाहरुख खान यूं ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ कहे जाते हैं। शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के बलबूते पर बड़ा नाम कमाया है। यही वजह है कि आज शाहरुख खान हर किसी के इंस्पिरेशन है। वह अभी तक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छुपी नहीं है। शाहरुख खान ने अपने बचपन के प्यार गौरी खान से शादी रचाई है, लेकिन कम लोग जानते हैं कि शाहरुख ने 1 या 2 बार नहीं बल्कि 3 बार शादी की है। चलिए जानते हैं इसके पीछे का पूरा मांजरा क्या है?

स्कूल के दिनों से गौरी के प्यार में थे शाहरुख़
बता दें, शाहरुख खान जब स्कूल में थे तभी वह गौरी खान को दिल दे बैठे थे। पहली नजर में प्यार होने के बाद शाहरुख ने यह फैसला कर लिया था कि वह गौरी से ही शादी रचाएंगे। हालांकि गौरी को पाना इतना भी आसान नहीं था। उन्होंने गौरी को अपना बनाने के लिए काफी पापड़ बेले। इसके बाद गौरी खान आखिर उनकी हो ही गई। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी खान से एक बार नहीं बल्कि तीन बार शादी रचाई है। जी हां.. उन्होंने अपनी ही पत्नी से तीन बार शादी रचाई और इस किस्से का खुलासा शाहरुख खान के दोस्त एक्टर व प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने किया है।

क्या बोले विवेक वासवानी?
बता दें, शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी खान से शादी रचाई थी। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज के साथ-साथ हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें बेहद खूबसूरत है। अब हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान विवेक वासवानी ने बताया कि, “शाहरुख की शादी दिल्ली में हुई तथी, जहां वह भी मौजूद था। फिर वेडिंग के बाद हम गौरी को हनीमून के लिए डार्जिलिंग लेकर गए क्योंकि हमें राजू बन गया जेंटलमैन का एक गाना शूट करना था। फिर जब वे मुंबई वापस आए तो मेरे घर पर रुक नहीं सकते थे। इसलिए मैंने तोहफे के रूप में दोनों को पांच दिन के लिए 5 स्टार होटल में ठहराया। इसके बाद वह अजीज के घर शिफ्ट हो गए। गौरी काफी अच्छी इंसान है। शाहरुख की शादी में बहुत मजा आया था। खाना बहुत अच्छा था। मैंने खूब एंजॉय किया। दोनों ने एक ही दिन में तीन तरीकों से शादी की थी।”

अब शाहरुख़ संग अच्छे रिश्ते नहीं?
इस दौरान विवेक ने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख और वह कभी एक समय पर बहुत ही करीबी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ-साथ इनका रिश्ता टूटता चला जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि अब दोनों के बीच बातचीत तक भी बंद हो गई है। विवेक ने बताया कि साल 2024 में शाहरुख खान के साथ उनके आखिरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि, “हमारे बीच अब कोई रिश्ता नहीं है। हम एक दूसरे से बात तक नहीं करते और ना ही हमारी मुलाकात होती है।”

वही बात करें शाहरुख की तो वह आखरी बार फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम किरदार में थे। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छी सफलता हाथ लगी थी।

ये भी पढ़ें: B’Day: कहां गुम हो गईं Varsha Usgaonkar? ससुराल में प्रॉपर्टी से कर दिया था बेदखल, एक्ट्रेस पर लगे थे कई इल्जाम!

ताज़ा ख़बरें