Rohit Shetty ने बताया कि क्यों फ्लॉप हुई Cirkus और  Akshay Kumar की Sooryavanshi के हिट होने का कारण क्या रहा?

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, रोहित ने अब इस फिल्म के फ्लॉप होने का कारण बताया है।

Rohit Shetty told why Cirkus flopped  Sooryavanshi became a hit: बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर रोहित शेट्टी जिन्होंने अबतक अपने करियर में 15 हिट फिल्में दी है। रोहित ही बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर थे, जिनकी कोविड काल के बाद फिल्म हिट हुई थी। कोविड के बाद रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लेकिन इसके बाद रोहित ने एक कॉमेडी फिल्म सर्कस भी बनाई जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 

सर्कस के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी लेते हुए अब रोहित शेट्टी ने कहा कि IndiaToday.in को बताया कि, ‘’सर्कस को कोविड के दौरान उस समय के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। मुझे पता है हमने क्या किया। जाहिर तौर पर हम कहीं न कहीं गलत हो गए। इसे सूर्यवंशी के ठीक बाद और महामारी के बीच में वर्कर्स के लिए बनाया गया था। यह उस समय के दर्शकों के लिए बनाई गई एक छोटी सी फिल्म थी।’’

इसके अलावा रोहित शेट्टी ने कहा कि, लेकिन उनकी यह ऑडियंस थी जिन्होंने फिल्म सूर्यवंशी को इतना बड़ी हिट फिल्म बनाया, वो भी थियेटर की 50% की ऑक्यूपेंसी के साथ। रोहित ने कहा कि वे अब सिंगम 3 से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने को लेकर तैयार हैं। 

रोहित के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का शूट पूरा किया। वे खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को लेकर भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। रोहित का मानना है कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में एक से एक खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा शो में कई एक्टर्स काफी खतरनाक स्टंट को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म करते हुए नजर आयेंगे।  ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ कल से यानि कि 15 जुलाई से कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जायेगा। इस शो के अलावा रोहित की एक वेब-सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी जल्द ही आने वाली हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी पुलिस ऑफिसर के किरदारों में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Golmaal के 17 साल: Rohit Shetty की पहली फिल्म हो गई थी  फ्लॉप फिर Ajay Devgn की वजह से रोहित बना पाए यह फिल्म, Sharman Joshi और Dino Morea को बाद में हुआ था पछतावा

ताज़ा ख़बरें