इस वजह से Raj Kapoor और उनके छोटे बेटे Rajiv Kapoor का रिश्ता हुआ था खराब

एक्टर राजीव कपूर और उनके पिता राज कपूर के रिश्तों में काफी खटास थी। जानिये क्या थी बिगड़े रिश्तों के वजह।

ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज निधन हो गया। वो महज अट्ठावन वर्ष के थे। उन्हें आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने के बाद उनका देहांत हो गया। राजीव कपूर लीजेंडरी एक्टर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। राज कपूर के क़दमों पर चल कर उनके तीनो बेटों ने फिल्म जगत में अपना करियर बनाया। राजीव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से की थी। इसके बाद वे फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में नज़र आये। इस फिल्म का निर्देशन खुद राज कपूर ने किया था।
फिल्म बड़े परदे पर चली तो बहुत, लेकिन राजीव कपूर की वजह से नहीं पर मन्दाकिनी के एक scene से जिसमे वे झरने के नीचे नहाती नज़र आई।

राज कपूर द्वारा बनाई गयी फिल्म ने खूब नाम और पैसा कमाया पर उनके खुद के बेटे राजीव कपूर को उसका रत्ती भर भी फायदा नहीं हुआ। मन्दाकिनी तो रातों रात स्टार बन गयी पर राजीव वहीं के वहीं रह गए। और इसका दोष राजीव ने दिया अपने पिता राज कपूर को। इसके बाद राजीव ने अपने पिता से कहा की वो उनके साथ एक और फिल्म बनाये पर राज कपूर ने साफ़ इंकार कर दिया। बस, यही से बाप बेटे के रिश्ते में खटास आ गयी।

इसके बाद राज कपूर ने राजीव को अपनी फिल्मों में बतौर एक्टर काम नहीं दिया और उन्हें एक असिस्टेंट के तौर पर रखा। वो उनसे यूनिट का वह सारा काम कराते जो एक स्पॉटब्वॉय और असिस्टेंट करता था। इसके बाद राजीव ने कईं और फिल्मों में काम किया जैसे ‘लवर ब्वॉय’, ‘अंगारे’, ‘जलजला’, ‘शुक्रिया’, लेकिन उनकी कोई फिल्म नहीं चली और इनमे से कोई भी फिल्म राज कपूर की नहीं थी।

साल बीत गए और बाप बेटे का रिश्ता कभी सुधर नहीं पाया।

Latest Posts

ये भी पढ़ें