Ratna Pathak Shah ने बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को उनकी बेटी की उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ फिल्म में रोमांस करने पर कसा तंज, बोलीं उन्हें यह जब करने में शर्म नहीं है तो..

बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करने पर तंज कसा है।

Ratna Pathak took a dig superstars for romancing younger actress: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह जोकि अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने खुलकर बॉलीवुड के उम्रदराज सुपरस्टार को उनकी बेटी की उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करने पर तंज कसा है। इसके अलावा सिनेमा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर भी अपने विचार साझा किए हैं। 

रत्ना पाठक शाह ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान और शाहरुख खान का नाम लिए बिना, इन एक्टर्स को अपनी बेटी की उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस  करने पर तंज कसा है। रत्ना पाठक ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’जब उन्हें शर्म नहीं आती तो मैं क्या कहूँ? उन्हें अपनी बेटियों से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने में कोई शर्म नहीं है, इसलिए मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि यह शर्मिंदगी है।’’

इसके अलावा रत्ना पाठक ने सिनेमा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’परिवर्तन होगा। मुझे यकीन है, महिलाएं अब बुर्का या घूंघट में नहीं रहेंगी, हम आज आर्थिक रूप से अधिक सक्षम हैं, हम कुछ कहानियों को आगे बढ़ाएंगे, महिलाएं अपना रास्ता बनाएंगी, इसमें समय लगेगा लेकिन हम निश्चित रूप से अपना रास्ता बनाएंगे।”

वैसे रत्ना पाठक के कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करने वाला बयान उनके पति नसीरुद्दीन शाह पर भी लागू होता है, क्योंकि नसीरुद्दीन शाह ने भी कई फिल्मों में अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस किया है। नसीरुद्दीन शाह ने ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘इश्किया’ जैसी फिल्मों में विद्या बालन के साथ रोमांस किया है, जो उनसे उम्र लगभग 20 साल छोटी हैं। हालांकि, रत्ना ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है।  रत्ना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे उनकी फिल्म ‘धक धक’ कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजना संघी, दीया मिर्जा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  

ये भी पढ़ें: Kiran Kumar ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड Rekha के साल 1975 के इस विवादित बयान पर कई सालों बाद दी प्रतिक्रिया, बोले मैं उनसे मिला नहीं हू जब मिलेंगे तब बात करेंगे

ताज़ा ख़बरें