Ranveer Singh ने Shraddha Kapoor के एक्स-बॉयफ्रेंड को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल

बीती रात एक इवेंट में रणवीर सिंह ने अपने पुराने दोस्त और फोटोग्राफर रोशन श्रेष्ठ को लात मारी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है

Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ अपनी दमदार एनर्जी के लिए भी जाने जाते है। इसके अलावा वह हमेशा अपने फैशन के लिए भी सुर्खियों में रहते है। रणवीर सिंह जहां भी होते वहां ऐसा कुछ करते है, जिसकी वजह से वह चर्चा में रहते है। रणवीर एक बार फिर सुर्खियों में आए है। हाल ही में एक इवेंट में रणवीर सिंह ने श्रद्धा कपूर के एक्स-बॉयफ्रेंड और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को लात मारी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर और रोहन काफी अच्छे दोस्त है।

हाल ही में रणवीर सिंह दर्शन के स्टोर ओपनिंग इवेंट में शामिल हुए। उन्होंने पैपराजी को कई पोज दिए। इसके बाद उनके दोस्त और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ भी पोज दिए। तब रणवीर चुपके से रोहन के पास आता है और फनी तरीके से उन्हें लात मारते है। इसके बाद दोनों हंसने लगते है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर दोनों की दोस्ती की काफी तारीफ हो रही है। वहीं कुछ लोग अब एक्टर को ट्रोल कर रहे है।

रोहन श्रेष्ठ श्रद्धा कपूर के एक्स-बॉयफ्रेंड है। दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। करीब चाल के रिलेशनशिप को दोनों ने खत्म कर लिया है। शक्ति कपूर ने रोहन को लेकर कहा है कि उनकी फैमेली और उनके पिता हमारे अच्छे दोस्त है। रोहन अक्सर मिलते है लेकिन कभी उन्होंने श्रद्धा का हाथ मांगा नहीं है। बाकी आज कल के बच्चे खुद ही फैसले लेते है। श्रद्धा और रोहन के रिश्ते के बाद इनके शादी की खबरे भी खूब वायरल हुई थी। लेकिन दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग पूरी की है। इस बात की जानकारी करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन लीड रोल में है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Rani Mukerji ने मीडिया वालो के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, सिंपल लुक में आयी नजर

ताज़ा ख़बरें