वो एक्ट्रेस जिसके खातिर खुद को सिगरेट से दागते थे Raj Kapoor, खूब पीते थे शराब, रातभर रोते, जानें क्यों टूटा रिश्ता?

इस दौरान राज कपूर शादीशुदा थे इसके बावजूद उन्होंने नरगिस के साथ अफेयर किया। नरगिस भी राज कपूर को बहुत चाहती थी लेकिन राज कपूर किसी भी हालत में अपनी पहली पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राज कपूर ने जितना फिल्मी दुनिया में नाम कमाया है उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। वही मशहूर अभिनेत्री नरगिस के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है। शादीशुदा होने के बावजूद वह नरगिस से बेइंतहा मोहब्बत किया करते थे, लेकिन उनकी प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक रहा। राज कपूर कई दिनों तक इस दुःख से उभर ही नहीं पाए। तो चलिए जानते हैं राज कपूर और नरगिस की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में…

सीक्रेटली किया एक दूजे को डेट
दरअसल, राज कपूर और नर्गिस ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी सुनहरे पर्दे की साथ-साथ निजी जिंदगी में भी खूब पसंद की गई। काम करने के दौरान राज कपूर नरगिस को पसंद करने लगे और इतना पसंद करने लगे कि उन्हें प्रेम हो गया। हालांकि इस दौरान राज कपूर शादीशुदा थे इसके बावजूद उन्होंने नरगिस के साथ अफेयर किया। नरगिस भी राज कपूर को बहुत चाहती थी लेकिन राज कपूर किसी भी हालत में अपनी पहली पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे।

ऐसे में सीक्रेट तरीके से इन्होंने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस बीच कृष्णा कपूर को भी इस बात की भनक लग गई थी इसके बावजूद राज कपूर ने नरगिस का साथ नहीं छोड़ा हालांकि जब नरगिस ने राज कपूर से शादी की बात कही तो उन्होंने अपने कदम पीछे कर लिए।

खुद को जलाते थे राज कपूर
दरअसल, शादीशुदा राज कपूर ने अपने पिता से वादा किया था कि वह अपनी पत्नी कृष्णा को कभी भी नहीं छोड़ेंगे इसलिए उन्होंने नरगिस से शादी नहीं की। वही नरगिस के भाई अख्तर हुसैन भी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। यही वजह थी कि राज कपूर और नरगिस एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद नरगिस ने मशहूर अभिनेता सुनील दत्त से शादी कर ली। नरगिस से अलग होने के बाद राज कपूर ने खुद को बहुत तकलीफ दी थी।

उनकी पत्नी कृष्ण के मुताबिक, राज कपूर रात-रातभर शराब पीते थे और बाहर ही रहते थे। जब भी वह घर लौटते थे शराब के नशे में रहते थे। इसके अलावा वह बाथटब में बैठकर घंटे रोया करते थे। कई बार तो वह नशे में सिगरेट से खुद को जला देते थे। राज कपूर को लगता था कि नरगिस ने उन्हें धोखा दिया। हालांकि दोनों अपनी-अपनी मजबूरी के खातिर एक दूसरे से अलग हुए थे।

ये भी पढ़ें: ‘मैं ऐसा वल्गर गाना नहीं गाउंगी..’ जब सरेआम लता मंगेशकर ने Raj Kapoor की फिल्म में गाने से कर दिया इंकार!

ताज़ा ख़बरें