SRK की Jawan को Prabhas की  Salaar ने पीछे छोड़ा, Akshay Kumar की इस फिल्म का जलवा अभी कायम 

शाहरुख खान जिनकी आगामी फिल्म जवान का प्रीव्यू हाल ही में रिलीज किया गया था, लेकिन उनकी फिल्म को लेकर दर्शकों का रूझान कम लग रहा है।

Prabhas Salaar beats SRK Jawan: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान का हाल ही में प्रीव्यू रिलीज किया गया था। यह प्रीव्यू फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया है। इस प्रीव्यू के मिले अच्छे रिएक्शन से लग रहा था कि फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन ऐसा नहीं फैंस शाहरुख की फिल्म जवान नहीं बल्कि साउथ की दो बड़ी फिल्मों सालार और पुष्पा 2 को लेकर उत्साहित हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह आकंडे़ ऑरमैक्स मीडिया के रिपोर्ट के हैं। 

15 जुलाई, 2023 तक बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्में (केवल सितंबर 2023 के बाद रिलीज होने वाली फिल्में, जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है) की सूचीं:

1.पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन): अल्लू अर्जुन को फैंस की इस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है। हिंदी बेल्ट दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म का पहला भाग दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। इसी साल की शुरुआत में पुष्पा 2 का लुक आया था, जिसपर फैंस के काफी अच्छे रिएक्शन मिले थे। 

2.हेरा फेरी 3: अक्षय कुमार की यह फिल्म दर्शकों की वॉचलिस्ट अभी भी बनी हुई है। इस फिल्म का अभी तक कोई पोस्टर और टीजर भी नहीं आया है, लेकिन फिर फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना भी बाकी है। 

3.सालार (हिंदी): केजीएफ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद से फैंस प्रशांत नील की इस फिल्म का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर आउट किया गया था, जिसपर दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। सालार 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

4.टाइगर 3: सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार भी काफी दिनों से फैंस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। यह फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज कर दी जायेगी।

5.भुल भुलैया 3: कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Jolly LLB 3 के बाद अब Arshad Warsi, Akshay Kumar की इस फिल्म के थ्रीक्वल में भी नजर आयेंगे, अरशद बोले इस फिल्म का क्लाईमैक्स काफी मजेदार है

ताज़ा ख़बरें