Neena Gupta: मेरी जनरेशन की महिलाओं को से*स की जरूरत नहीं थी, लेकिन अपने पति को…

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बताया है कि उनके जमाने में महिलाओं को से*स की आवश्यकता क्यों नहीं थी।

Neena Gupta Says  Women Of Her Generation Did Not Need Sex: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस नीना गुप्ता जोकि अपने खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने बताया है कि उनके जमाने में महिलाओं को से*स की इतनी जरूरत नहीं थी, क्योंकि तब महिलाएं से*स को लेकर जागरूक नहीं थी। नीना ने कहा कि उस वक्त महिलाओं को सिर्फ अपने पति को संतुष्ट करने के बारे में सिखाया जाता था, लेकिन महिला की खुद की इच्छा के बारे में कोई कुछ नहीं बोलता था। 

नीना गुप्ता ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के एक पॉडकास्ट में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मेरी जनरेशन को सेक्स की ज़्यादा ज़रूरत नहीं थी। यह एक जॉब की तरह था, अपने पति को संतुष्ट करने के लिए। किसी ने हमारी खुशी के बारे में नहीं पूछा, मेरे समय में यह बहुत कठिन था। तुम्हें उसे (पति)  खुश करना था। कोई रोमांस नहीं था। महिलाएं रोमांस चाहती थीं, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि वे इसके लिए कह सकती हैं। उन्होंने अपने बच्चों से सुख प्राप्त किया और खुद की देखभाल करना बंद कर दिया और यह सिलसिला जारी रहा।”

नीना ने कहा कि उस वक्त इसीलिए तलाक भी काम हुआ करते थे, क्योंकि महिलाएं बिना खुशी के साथ ही रहने को तैयार थी। लेकिन अब ऐसा नहीं महिलाएं अकेले अपने दोस्तों के साथ घूमना चाहती हैं, अपने जीवन का आनंद लेना चाहती हैं। नीना ने यह भी बताया कि हर रिलेशन की शुरुआत कामवासना से होती है। नीना ने कहा कि, ‘’हर रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत वासना से होती है, यह बात तो सच है। आप किसी के प्रति उसकी नौकरी, उसके शरीर, उसके दिमाग के कारण आकर्षित होते हैं। और फिर यह वासना है, क्योंकि नेचुरली यह होना ही है। और फिर आप दोस्त बन जाते हैं, और फिर जब आप साथ रहते हैं और शादी कर लेते हैं, तो आप एक-दूसरे की परवाह करते हैं।’’ हालांकि, नीना ने माना कि प्रेम सिर्फ अपने बच्चों से ही हो सकता है, नाकि किसी व्यक्ति से। 

ये भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने बताया जिंदगी से उन्हें क्या पछतावा है, भारत छोड़कर क्यों खुश नहीं है अभिनेत्री?

ताज़ा ख़बरें