दमदार कहानी, संस्पेंस से भरपूर है ‘Merry Christmas’, अंत तक समां बांधे रखती है फिल्म, देखें review

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तभी से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘बार्बी डॉल’ कहीं जाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने सिनेमा घरों में दस्तक दे दी है। फैंस काफी लंबे समय से एक्ट्रेस की फिल्म का इंतजार कर रहे थे। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस के बीच एक गजब ही क्रेज देखने को मिल रहा था। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तभी से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म देखने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि तो पहला शो देखने के बाद ही साबित कर दिया है। तो चलिए देख लेते हैं आखिर कैटरीना और विजय की फिल्म को लेकर फैंस ने क्या कहा?

अंत तक समां बांधे रखती है फिल्म
फिल्म दो मुख्य किरदारों से शुरू होती है कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति। दोनों का नाम फिल्म में अल्बर्ट और मरिया रहता है, दोनों क्रिश्चियन है लेकिन दोनों को ही ठीक से हिंदी बोलना बिलकुल नहीं आती। दोनों की पहली मुलाकात क्रिसमस में के मौके पर एक रेस्टोरेंट में होती है। इसके बाद धीरे-धीरे कहानी बढ़ती है और फिर अचानक एक खून हो जाता है जो मामला थाने पुलिस तक पहुंचता है।

इसके बाद फिल्म की असली कहानी शुरू होती है और अंत तक समां बांधे रखती है। फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि, “अभी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ देखी। यह एक शानदार फिल्म है, कहानी कहने का तरीका शानदार है, खासकर कैटरीना और विजय की एक्टिंग शानदार है। कुल मिलाकर यह एर शानदार फिल्म है। इसको मैं 3.2 स्टार दूंगा।”

फिल्म देख गदगद हुए फैंस
एक दूसरे ने लिखा कि, ‘फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ देखी। यह बहुत अच्छी मर्डर मिस्ट्री है। श्रीराम सर हिचकॉक फ्लेवर को वापस लेकर आए हैं और विजय सेतुपति हमेशा की तरह शानदार हैं, लेकिन कैटरीना कैफ हर सीन पर अपना जादू चलाती हैं। वो शानदार हैं, आप उनसे अपनी नज़रें नहीं हटा पाएंगे!’ एक अन्य ने लिखा कि, “अभी-अभी ‘मेरी क्रिसमस’ देखी, वाह क्या फिल्म है। मैंने इस फिल्म के लिए अपनी क्लास बंक कर दी, मूवी इतनी अच्छी थी कि मैंने इसे पहले पीरियड से पहले ही खत्म कर लिया और क्लास में वापस आ गया।”

बता दें, मेरी क्रिसमस’ 2 घंटे 14 मिनट की एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हैऔर अपने अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद , अश्विनी कलसेकर ,संजय कपूर और परी माहेश्वरी शर्मा जैसे पॉपुलर कलाकार है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss: सासू मां की इस हरकत पर भड़की Ankita, बीच शो में सुना डाली खरी-खोटी

ताज़ा ख़बरें