Manoj Muntashir ने कहा कि Adipurush के हनुमान बच्चे की तरह हैं, बोलें कुछ लोगों की साजिश है जो फिल्म को बर्बाद करना चाहते हैं

फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर की मुसीबतें काम नहीं हो रही हैं, इस फिल्म को लेकर उन्हें अभी भी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है।

Manoj Muntashir said that Adipurush Hanuman is like a child: फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर की मुसीबतें खत्म होती हुई नजर नहीं आ रही है। इस फिल्म को लेकर मनोज की काफी ज्यादा ट्रोलिंग हो रही है। मनोज पूरी तरह से फिल्म को को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता उसके बावजूद मनोज को उल्टा-सीधा बोल रही है। 

इसी बीच अब मनोज ने आदिपुरुष के हनुमान जी को एक बच्चा बता दिया है। मनोज ने ‘आज तक’ से फिल्म आदिपुरुष के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको कोई शिकायत नहीं होगी। आप महसूस करेंगे कि हनुमान एक बाल चरित्र थे। वह राम की तरह दार्शनिक नहीं थे। हाँ, हनुमान बुद्धिमान थे, वे बलवान थे, वे बुद्धिमान थे, लेकिन जब वे बोलते थे, तो वे एक बच्चे की तरह बोलते थे, और इसी तरह हमने चरित्र को अपनाया है। ‘’

इसके अलावा मनोज ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष को बदनाम करने की एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है। मनोज ने कहा कि, फिल्म को बदनाम करने के पीछे राजनीतिक साजिश है। मैं एक साधारण आदमी हूँ। मैं एक पारिवारिक व्यक्ति हूं, मैं अपने माता-पिता के साथ रहता हूं। वे संभवतः मेरे खिलाफ क्या कर सकते थे? लेकिन आप देखेंगे कि एक खास पार्टी के मंत्रियों ने ही मेरे खिलाफ शिकायत की है।’’मनोज ने फिल्म में सुधार पर भी बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’हम लोग फिल्म के डायलॉग्स पर दोबारा काम कर रहे हैं। फिल्म को फिर से डब किया जायेगा। यह सब चीजें हम जनता की मांग पर कर रहे है।’’ 

आपको बता दें कि, जनता के आक्रोश के चलते मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। उन्होंने मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन मांगा है। मनोज को लोगों का आक्रोश देखकर काफी डर सता रहा है, इसीलिए वे अब पुलिस का प्रोटेक्शन चाह रहे है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने अभी तक प्रोटेक्शन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। 

ये भी पढ़ें: Adipurush के राइटर Manoj Muntashir को लग रहा है डर, मुंबई पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

ताज़ा ख़बरें