2 महीने पहले ही हुए थे अलग, फिर साथ दिखें Malaika-Arjun, फैंस बोले- रिश्तें का मजाक बना…

मलाइका-अर्जुन को काफी लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ देखा गया तो फैंस भी काफी खुश हो गए और दोनों के एक साथ होने की कामना कर रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन का अफेयर काफी सुर्खियों में है। दोनों को अक्सर हाथों में हाथ लिए देखा जाता है और फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हालांकि कई बार यह अपनी उम्र के फासले को लेकर ट्रोल भी हो चुके हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार यह चर्चा हो रही थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इसी बीच दोनों को एक साथ देखा गया जिसके बाद फैंस भी सरप्राइज हो गए। तो आइए जानते हैं आखिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कहां पर नजर आए?

2 महीने पहले हुआ था ब्रेकअप
सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूजे के साथ रोमांस करते देखा गया है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी रोमांटिक तस्वीर वायरल होती रहती है। हालांकि पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि, 2 महीने पहले यह अपने-अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। लेकिन अचानक यह फिर दोबारा एक साथ दिखे हैं जिसके बाद फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन कपूर किसी वेडिंग पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में अवंतीका मलिक भी नजर आ रही है। अर्जुन कपूर जहां कुर्ता पजामा पहने हुए काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं तो वही मलाइका अरोड़ा भी बेहद हसीन दिखाई दे रही है। दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका और अर्जुन को काफी लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ देखा गया तो फैंस भी काफी खुश हो गए और दोनों के एक साथ होने की कामना कर रहे हैं। हालाँकि कई लोग इन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, इन्होंने रिश्तें का मजाक बना डाला है।

दोनों के बीच हुआ मनमुटाव
कहा जा रहा है कि दोनों के बीच किसी कारण मनमुटाव हो गया था, लेकिन अब इन्होंने एक बार फिर से एक साथ रहने का फैसला किया है। एक करीबी के मुताबिक पता चला है कि, “वे कई वर्षों से एक साथ हैं। उन दोनों में से किसी के लिए भी इसे कत्म करना और एक-दूसरे के साथ बिताए गए अच्छे समय को भूलना आसान नहीं होगा। यह अच्छा ही हुआ कि उन्हें एहसास हुआ कि अलगाव हमेशा जीवन का समाधान नहीं है। किसी को नहीं पता कि वे अलग-अलग रास्ते पर क्यों चले गए या हमें इसे ब्रेकअप कहना चाहिए? खैर, कारण जो भी हो, हमें खुशी है कि यह जोड़ी वापस एक साथ आ गई है।”

हालाँकि, अभी तक इस पर ना तो मलाइका अरोड़ा और ना ही अर्जुन कपूर ने बयान देना ठीक समझा। अभी तक इनके ब्रेकअप की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि यह दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

अरबाज की एक्स-पत्नी हैं मलाइका
गौरतलब है कि, इससे पहले मलाइका की शादी मशहूर अभिनेता अरबाज खान से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है, लेकिन साल 2017 में इन दोनों का तलाक हो गया। इसी के बाद मलाइका, अर्जुन को डेट करने लगी थी, तो वहीं अरबाज खान दूसरी शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। फिलहाल फैंस को मलाइका की दूसरी शादी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: New Year पार्टी में Malaika को बोल्ड ड्रेस पहनना पड़ा भारी, यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

ताज़ा ख़बरें